BJP गठबंधन से एक होने की अपील, केजरीवाल पर साधा निशाना
BJP गठबंधन से एक होने की अपील, केजरीवाल पर साधा निशाना
Share:

मुंबई : शिवसेना द्वारा मुखपत्र सामना में एक लेख के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। जिसमें दिल्ली क्रिकेट संगठन में छाए विवाद को प्रमुखतौर पर सामने रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को खोखला करने का षड्यंत्र बताया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए शिवसेना के मुखपत्र सामना की संपादकीय में लिखा है कि कीर्ति आजाद जिस तरह से केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के विरूद्ध बोल रहे हैं, इसका क्या लक्षण समझा जाए? इससे केजरीवाल को ताकत मिल रही है।

दरअसल कुछ नेताओं द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को खोखला करने की साजिश रचने में लगे हैं। सरकार के विभिन्न आधारों को खोखला करने और सरकार को गिराने का प्रयास भी इस माध्यम से किया जा रहा है। सामना में लिखे गए एक लेख के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है।

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा है कि वित्तमंत्री अरूण जेटली पार्टी का प्रमुख स्तंभ हैं। यदि उन पर कोई राजनीतिक हमला होता है तो हमें एक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शिवसेना का डीएनए एक है। दोनों का खून का रिश्ता है। ऐसे में सभी को एकजुट होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में सांसद कीर्ति आज़ाद के ही साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इन आरोपों की जांच की मांग की है। दूसरी ओर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ लगाए गए आरोपों को आम आदमी पार्टी को अपना सहयोग देने का आॅफर किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -