होली पर पानी बचाने के संदेशों पर बोले शिवराज के मंत्री- 'युवाओं को हिंदू त्यौहारों से दूर करने का है षड्यंत्र...'
होली पर पानी बचाने के संदेशों पर बोले शिवराज के मंत्री- 'युवाओं को हिंदू त्यौहारों से दूर करने का है षड्यंत्र...'
Share:

भोपाल: होली पर पानी बचाने के संदेशों पर MP के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह संदेश भारत में सांस्कृतिक आतंकवाद फैला रहे हैं। हमारे तीज-त्योहारों पर पर्यावरण की बात कर हमले किए जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत के चलते सारंग ने कहा कि होली पर पानी बचाने के संदेश फैलाने से हमारे युवाओं को हिंदू त्यौहारों से दूर करने की साजिश की जा रही है। सिर्फ होली पर पानी बचाने का संदेश चलाने से काम नहीं चलेगा। 

उन्होंने आगे कहा, यह संदेश चलाने वाले लोग वह हैं, जो होली पर पानी बचाने की बात बोलते है। अपनी गाड़ी को चमकाने के लिए न जाने कितना पानी नष्ट कर देते हैं। यह उन्हें बताना चाहिए। सारंग ने प्रश्न उठाया कि हमारे तीज एवं त्यौहारों पर ही इस प्रकार की बात क्यों सामने आती है? सारंग ने इल्जाम लगाया कि पर्यावरण के बहाने कुछ लोग हमारे त्यौहारों पर हमले कर रहे हैं।   

आपको बता दें 17 मार्च को होली दहन होगा। भोपाल में 17 प्रमुख स्थानों पर होली दहन होगा। बता दें कोरोना की वजह से बीते दो वर्षों से होली का त्यौहार ठीक से नहीं मनाया गया। इस बार कोरोना वायरस कंट्रोल में आने के पश्चात् सरकार ने सभी पाबंदिया हटा दी है। इस बार कई संगठनों ने होली एवं रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। कई क्षेत्रों में चल समारोह भी निकाले जाएंगे।

हिजाब के समर्थन में जबरन दुकानें बंद करा रहे PFI के सदस्य, कई लोगों पर दर्ज हुई FIR

इन लोगों की होली होगी फीकी, जानिए क्या है वजह?

DRDO ने रिकॉर्ड 45 दिन में बना डाली बहुमंजिला ईमारत..,यहाँ बनेंगे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -