सवाल कमलनाथ से पूछते हैं, जवाब दिग्विजय देते हैं, असली सीएम है कौन ? - शिवराज सिंह
सवाल कमलनाथ से पूछते हैं, जवाब दिग्विजय देते हैं, असली सीएम है कौन ? - शिवराज सिंह
Share:

बड़वानी: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा है कि राज्य में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असल में मुख्यमंत्री कौन है। चौहान आज जिले के बलवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या होने के बाद आयोजित शोकसभा में शामिल होने गए थे।

डॉलर के मुकाबले मंगलवार को मजबूती के साथ खुला रुपया

यहां पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि जब कोई भी सवाल सीएम कमलनाथ से पूछा जाता है,  तो जवाब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं। शिवराज ने कहा है कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि, प्रदेश के असल सीएम कमलनाथ हैं या दिग्विजय सिंह। उन्होंने आराेप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन की कमान अपने हाथ में ले ली है। चाैहान ने कहा है कि कई जगह भाजपा बहुत कम वोट  से हारी है।

मध्यप्रदेश :बसपा विधायक का दावा, अगर मंत्री नहीं बनाया, तो पैदा होंगे कर्नाटक जैसे हालात

उन्होंने कहा कि इस तरह की 'मजबूर' सरकार भाजपा भी बना सकती थी, किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी होने की वजह से  भाजपा ने खरीद-फरोख्त की नीति नहीं अपनाई। उन्होंने कहा है कि भाजपा जब भी सरकार बनायेगी पूर्ण बहुमत के साथ बनायेगी। उन्होंने कांग्रेस पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप भी मढ़ा। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी लोकप्रियता एक बार फिर सिद्ध कर देगी।

 

खबरें और भी:-

 

गुर्जर आरक्षण पर राजस्थान सरकार को मिला 20 दिन का अल्टीमेटम, वरना होगा उग्र आंदोलन

प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा दो से अधिक बच्चों पर लगाऊंगा प्रतिबन्ध

भाजपा के 'शत्रु' को तेजप्रताप का न्योता, कहा 'जनता दरबार में आ जाएं हमारे साथ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -