'CM किसान कल्याण' स्कीम के तहत दिए जाएंगे 3000 करोड़ रुपए
'CM किसान कल्याण' स्कीम के तहत दिए जाएंगे 3000 करोड़ रुपए
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी दरअसल शिवराज सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए 'CM किसान कल्याण' योजना शुरू कर चुकी है। अब इसी योजना के तहत दी जाने वाली राशि को दिया जाने वाला है। कहा जा रहा है इसके तहत 3000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मिली जानकारी के तहत इस स्कीम के तहत अब तक 57 लाख 50 हजार किसानों को 1150 करोड़ रुपए का भुगतान मिल चुका है।

बाकी के किसानों को 400 करोड़ की राशि का भुगतान दिया जाने वाला है। आपको पता ही होगा इस बारे में जानकारी शिवराज सरकार की तरफ से साल 2021-22 में जारी बजट में दी गई है। वैसे प्रदेश सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी। इस योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के लाभार्थी किसान परिवारों को 4,000 रुपए दिए जाते हैं।

आप यह भी जानते ही होंगे कि किसानों के खाते में यह राशि 2 किश्तों में भेजी जाती है। जी दरअसल केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से देशभर के किसानों को हर साल 6000 रुपए दिए जाते हैं। वहीं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अपने राज्य के किसानों को 4000 रुपए जोड़कर देती है। इसी के कारण प्रदेश के किसानों को हर वर्ष 10000 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा खबर है कि केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान के तहत दी जाने वाली 8वीं किश्त जल्द ट्रांसफर करेगी। कहा जा रहा है कि किसानों के खाते में यह राशि 31 मार्च 10 अप्रैल तक भेज दी जाएगी।

अपनी सियासी पारी को लेकर गांगुली ने किया बड़ा खुलासा, बोले - अवसर आते हैं और...

संयुक्त राष्ट्र ने की यंगन में फंसे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षित रिहाई की अपील

अमेरिका से कच्चा माल मंगाने में आ रही समस्या, सीरम इंस्टिट्यूट ने सरकार को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -