टीवी की इन अभिनेत्रियों ने छोटे शहरों से मुंबई आकर पुरे किये अपने सपने
टीवी की इन अभिनेत्रियों ने छोटे शहरों से मुंबई आकर पुरे किये अपने सपने
Share:

टीवी इंडस्ट्री में तमाम ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होंने छोटे-छोटे शहरों से मुंबई आकर अपने सपनों को पूरा किया है। वहीं  इनमें से कई लोगों ने तो इस इडस्ट्री में अपनी खास जगह भी बना ली है। इसके साथ ही एक मिडिया रिपोर्टर  की इस खास रिपोर्ट के जरिए आज हम ऐसी ही टीवी अदाकाराओं के बारे में आपको बताएंगे।  

आशा नेगी  
आशा नेगी उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। साल 2009 में मिस उत्तराखंड का खिताब अपने नाम करने के बाद आशा नेगी ने मुंबई की ओर रुख किया था। एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के जरिए आशा नेगी को खास पहचान मिली थी। इसके साथ ही जल्द ही आशा नेगी निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'लूडो' में नजर आने वाली हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी  
देवोलीन भट्टाचार्जी असम के सिवसागर जिले की रहने वाली है। वहीं 'साथ निभाना साथिया' सीरियल से देवोलीना भट्टाचार्जी ने खूब वाहवाही बटोरी। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया था।

दिव्यांका त्रिपाठी  
सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी ने इशिता का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी है। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने जीटीवी के सुपरहिट सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं।
 
कृतिका सेंगर 
उत्तर प्रदेश के कानपुर से ताल्लुक रखने वाली इस अदाकारा ने 'झांसी की रानी' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे हिट शोज में काम किया है।

रति पांडे  
'हिटलर दीदी' जैसे सीरियल का हिस्सा रह चुकी रति पांडे पटना की रहने वाली हैं।
 
रुबीना दिलाइक  
रुबीना दिलाइक हिमांचल प्रदेश के राजधानी शिमला से ताल्लुक रखती हैं। इसके साथ ही सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए रुबीना दिलाइक ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

शिवांगी जोशी  
उत्तराखंड के देहरादून की शिवांगी जोशी तो टीवी की हिट अदाकाराओं में से एक हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए शिवांगी जोशी की लोकप्रियता ने आसमान छू लिया है।
 
श्वेता तिवारी  
श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। वहीं सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में काम करने के बाद श्वेता तिवारी सफलता के रथ पर सवार हो गई थीं। श्वेता तिवारी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं।

सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' से इस अदकारा को मिली बॉलीवुड में एंट्री

अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा के ब्रेकअप की खबर पर आया एक्टर का बयान

भगवान कृष्ण ने करवाया भीम और जरासन्ध का मलयुद्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -