जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने तोड़ दिए थे TRP के सारे रिकॉर्ड
जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने तोड़ दिए थे TRP के सारे रिकॉर्ड
Share:

बॉलीवुड के सुपरहिट गानों को हिंदी सीरियल्स में रीक्रिएट करना अब एक फैशन बन चुका है। वहीं बड़े-बड़े निर्माता अपने दर्शकों को इगेंज रखने के लिए सीरियल के ट्रैक के हिसाब से फिल्मी गानों को जरुर रीक्रिएट करते हैं। वहीं डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन तले बनने वाले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स बड़ी ही खूबसूरती के साथ पुराने गानों का इस्तेमाल करते हैं और शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की दमदार केमेस्ट्री इन गानों में चार चांद लगाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती है।इसके अलावा  इस सीरियल के लव ट्रायगंल वाले ट्रैक को भुनाने के लिए मेकर्स ने कई पुराने गानों का इस्तेमाल किया था और इनमें से एक गाना था फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का टाइटल ट्रैक।

इसके साथ ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक समय ऐसा था जब नायरा और कार्तिक के बीच गायु आ गई थी। ये बात उस समय की है जब एक्ट्रेस कांची सिंह इस सीरियल का हिस्सा हुआ करती थीं। इसके साथ ही कांची सिंह ने इस सीरियल में गायु का किरदार अदा किया था। वहीं उस समय गायु कार्तिक के प्यार में इतनी पागल थी कि वो कुछ भी करने को तैयार थी। वहीं इस ट्रैक को खूबसूरती से दिखाने के लिए ही मेकर्स ने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी पर फिल्माए गए रोमांटिक गाने 'कुछ कुछ होता है' के गाने का इस्तेमाल किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मोहसिन खान, शिवांगी जोशी और कांची सिंह ने इस गाने को बहुत खूबसूरती से जस्टीफाई भी किया था।इसके साथ ही  इस लव ट्रायगंल वाले ट्रैक के समय ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी ने आसमान छूया था और टीआरपी लिस्ट में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं लॉकडाउन के चलते राजन शाही के सीरियल की शूटिंग भी ठप्प पड़ी हुई है। वहीं सरकार द्वारा बताई गई गाइडलाइन्स के तहत एक बार फिर से टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरु होने वाली है। इसके साथ ही राजन शाही ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी को नए सिरे से शुरु करने वाले हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by SS_love _kaira ❤ (@kaira__addicted) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by SS_love _kaira ❤ (@kaira__addicted) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by SS_love _kaira ❤ (@kaira__addicted) on

दिव्यांका त्रिपाठी ने डेंटिस्ट के साथ शेयर की तस्वीर

बिग बॉस में जाने की बात पर हमारी बहू सिल्क फेम जान खान ने दिया जवाब

माही विज ने फैमिली यह शानदार फोटो की शेयर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -