अस्पताल में भर्ती हुई शिवांगी जोशी, फोटो देख लगा फैंस को झटका
अस्पताल में भर्ती हुई शिवांगी जोशी, फोटो देख लगा फैंस को झटका
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी की तबीयत खराब है। कुछ दिन पहले किडनी इंफेक्शन के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस बात की खबर स्वयं शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। जब से हॉस्पिटल में भर्ती शिवांगी जोशी की फोटो सामने आई है तब से उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। वह शिवांगी जोशी की पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

बता दें, शिवांगी जोशी ने इस पोस्ट माध्यम से अपना हेल्थ अपडेट भी जारी किया है। शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह थम्स अप करती दिखाई दे रही हैं, जो इस बात का संकेत है कि अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है। इस फोटो को साझा करते हुए शिवांगी जोशी ने लिखा, "हाय सब लोग, पिछले कुछ दिन खराब रहे, मुझे किडनी में इंफेक्शन हो गया है। मगर, मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों और चिकित्सालय के कर्मचारियों के सहयोग से मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं। यह पोस्ट आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, मन और आत्मा का ध्यान रखना है तथा सबसे महत्वपूर्ण बात, आपको हाइड्रेटेड रहना है। आप सभी को प्यार। मैं बहुत जल्द काम पर वापस लौटूंगी।"

सोशल मीडिया पर शिवांगी की पोस्ट वायरल हो रही है। उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। टेलीविज़न स्टार्स भी शिवांगी जोशी की पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। धीरज धूपर ने लिखा, "अरे! अपना ख्याल रखो और जल्दी से ठीक हो जाओ.. ।" श्रद्धा आर्या ने लिखा, "ओह नो... जल्दी से ठीक हो जाओ राजकुमारी! सच में! ढेर सारा प्यार और हीलिंग।" 

कंगना रनौत के शो में आएंगी ये मशहूर हरियाणवी डांसर! नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस

सुम्बुल तौकीर ने 'नाटू-नाटू' पर किया ऐसा डांस हर कोई हो गया हैरान

उर्फी जावेद के बाद इस एक्टर ने किया कंगना का शो करने से इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -