जम्मू कश्मीर में कौन तोड़ रहा हिन्दुओं के मंदिर ? 2 माह में 8 घटनाएं, 1 भी गिरफ़्तारी नहीं
जम्मू कश्मीर में कौन तोड़ रहा हिन्दुओं के मंदिर ? 2 माह में 8 घटनाएं, 1 भी गिरफ़्तारी नहीं
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र के एक और हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। यह मंदिर भगवान शिव का है, जिसे स्थानीय लोग ‘छोटा मणि महेश’ के नाम से जानते हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से आरोपितों पर सख्त कार्रवाई करने की माँग की है। बताया जा रहा है कि ये घटना 14-15 जुलाई की दरम्यानी रात की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मरमट क्षेत्र की है। तोड़ा गया मंदिर सड़क से तक़रीबन 10 किमी भीतर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित करने की कोशिश की गई है। प्रतिमा के हाथों और पैरों को तोड़ दिया गया है। मंदिर में अन्य सामान बिखरे नज़र आ रहे हैं। घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन किया और उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, '2-3 महीनों में जम्मू-कश्मीर में 8 से अधिक मंदिर तोड़ दिए गए। सभी को पता है कि ये मंदिर हमारे आस्था का केंद्र हैं। आज तक किसी भी मंदिर तोड़ने वाले को पुलिस अरेस्ट नहीं कर सकी है। हिन्दुओं में आक्रोश है। केंद्र शासित सरकार हमें उग्र प्रदर्शन करने के लिए विवश न करे। यदि मंदिर तोड़ने वालों की गिरफ्तारियाँ नहीं हुईं तो उप-राज्यपाल भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा।'

बता दें कि बीते कुछ समय में जम्मू कश्मीर के कई मंदिरों में प्रतिमाओं को तोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। इसी महीने 8 अप्रैल में सिद्धड़़ा क्षेत्र में आने वाले लक्ष्मी नारायण मंदिर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुँचाया गया था। 5 मई 2022 में डोडा के ही वासुकी मंदिर में तोडफोड़ की गई थी। इस घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने हिंसक प्रदर्शन किया था, उस समय प्रशासन ने आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था।  इन घटनाओं से एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि, सिर्फ एक बयान को ईशनिंदा मानने वाले लोग मंदिर तोड़ने को ईशनिंदा क्यों नहीं मानते ? और आखिर कौन लोग हैं, जो घाटी में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ?

'भारत में मुस्लिम राज और हर हिन्दू का सफाया..', PFI का 'जहरीला' डॉक्यूमेंट डिकोड

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जम्मू कश्मीर के लिए जिला निर्यात योजनाओं का अनावरण किया

ब्रेन-डेड महिला ने 5 लोगों को दिया नया जीवन, सेना के दो जवानों को लगाई गईं किडनी

 


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -