मुस्लिम धर्म छोड़ महिला ने अपनाया सनातन धर्म, अब महादेव को अर्पित किया 19 तोले सोने का मुकुट
मुस्लिम धर्म छोड़ महिला ने अपनाया सनातन धर्म, अब महादेव को अर्पित किया 19 तोले सोने का मुकुट
Share:

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के डासना (Dasna) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ शिव शक्ति धाम मंदिर (Shivshakti Dham Temple) में एक NRI महिला ने भगवान महादेव को 19 तोले सोने का मुकुट (Gold Crown) चढ़ाया है। इस मुकुट का दाम 12 लाख रुपये बताया जा रहा है। महिला मंगलवार को डासना मंदिर पहुंची एवं यहां पर भगवान महादेव की पिंडी पर मुकुट पहनाया है। ये महिला मूलरूप से गुजरात (Gujrat) की रहने वाली है तथा पेशे से अमेरिका (America) में डॉक्टर है। एक वर्ष पहले ही उसने मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म को अपनाया है। 

डासना के शिव शक्ति धाम मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया, ये महिला गुजरात की रहने वाली है तथा अमेरिका में डॉक्टर है। 5 वर्ष पूर्व वो सोशल मीडिया साइट फेसबुक के माध्यम से उनसे जुड़ी थी, तत्पश्चात, वो हिन्दू धर्म के संपर्क में आई। महिला सनातन धर्म से इतनी प्रभावित हुई कि एक वर्ष पूर्व उसने इस्लाम को छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। फिर महिला ने यहां पर 12 लाख रुपये के 19 तोले शुद्ध सोने का मुकुट भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने लाखों रुपये एवं श्रृंगार का दूसरा सामान भी मंदिर में चढ़ाया। 

शिव शक्ति धाम के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि महिला ने मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक किया तथा फिर भगवान महादेव को शुद्ध सोने का मुकुट भेंट किया। उन्होंने कहा कि महिला NRI है तथा पढ़ी लिखी है। महिला की मनोकामना पूरी होने के पश्चात् उसने ये मुकुट चढ़ाया है। हालांकि उन्होंने महिला का नाम बताने से मना किया है। मुकुट दान करने के बाद महिला की सोशल मीडिया पर बहुत हो रही है। लोग तमाम प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। इसके चलते महंत यति नरसिंहानंद ने नवरात्र के दिनों में मंदिरों में दुर्गा सप्तशती एवं रामचरितमानस पाठ के आयोजन पर बोला कि वो इसका स्वागत करते हैं। उन्होंने बोला कि ये काम सरकारों को पहले ही करने चाहिए थे। 

कितने मामलों में 'जमानत' पर जेल से बाहर हैं राहुल गांधी ? एक में भी क्लीन चिट नहीं !

MP में मशहूर है देवियों के ये 10 मंदिर, जिनके दर्शन के बिना अधूरा है नवरात्र

उज्जैन के गौरव दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री, शान की संगीत निशा का हुआ आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -