मुंबई में संजय निरूपम का विरोध, पोस्टर हुए चस्पा
मुंबई में संजय निरूपम का विरोध, पोस्टर हुए चस्पा
Share:

मुंबई : कांग्रेस के नेता संजय निरूपम द्वारा भारतीय सेना द्वारा एलओसी के पास की गई सर्जिकल स्ट्राईक की कार्रवाई को कथिततौर पर फर्जी बताया दिया था अब शिवसेना ने इसका जमकर विरोध किया है। विरोध स्वरूप शिवसेना ने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं, जिसमें संजय निरूपम को देशद्रोही बताया गया है। इन पोस्टर्स में लिखा गया है कि देशदोही संजय निरूपम का हम विरोध करते हैं।

इस मामले में हमने विरोध की घोषणा की है। पोस्टर पर युवा सेना भी लिखा गया है। शिवसेना द्वारा दिल्ली के सीएम केजरीवाल का विरोध किया गया। शिवसेना ने कहा कि केजरीवाल की जिस जीभ को चिकित्सकों ने काटा था वह अब फिर धारदार हो रही है। उन्होंने छिपकली के समान शक करते हुए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर फैंक दिया है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा गया है कि संजय निरूपम मुंबई के छुटभैये नेता हैं। शिवसेना के संपादकीय में लिखा गया था कि निरूपम ने अपने गाल बजाकर सर्जिकल हमले को लेकर भ्रम पैदा किया। संजय निरूपम राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में नहीं रख रहे हैं। शिवसेना द्वारा लिखा गया है कि बंदूक नहीं चला सकते हैं तो फिर वे संकट के समय मुंह बंद कर लें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -