सलमान खान के बाद अब CM शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, फ़ोन आते ही मचा हड़कंप
सलमान खान के बाद अब CM शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, फ़ोन आते ही मचा हड़कंप
Share:

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सलमान खान के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर दी। मिल रही खबर के अनुसार, अपराधी ने 112 पर कॉल कर कहा था कि उसकी सीने में दर्द हो रहा है, एम्बुलेंस भेजी जाए। इस पर उसे बताया गया कि एम्बुलेंस के लिए उसे 108 नंबर पर कॉल करनी होगी। तत्पश्चात, उसने दोबारा कॉल कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ाने की धमकी दे दी। यह बोलने के पश्चात उसने फोन कट कर दिया। यह कॉल 10 अप्रैल को देर शाम आई थी। 

सूत्रों के अनुसार, यह कॉल नागपुर कंट्रोल ने रिसीव की थी। यह कॉल प्राप्त होते ही मुंबई पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मुंबई पुलिस ने हरकत में आते ही नंबर के आधार पर अपराधी की लोकेशन का पता लगाया। पता चला कि यह कॉल पुणे से की गई है मगर नंबर के लिए मुंबई का एड्रेस दिया गया था। पुलिस दिए गए एड्रेस पर पहुंची मगर घर पर ताला मिला। तत्पश्चात, पुणे पुलिस को इस बारे में खबर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तहकीकात आरम्भ कर दी है। पुणे पुलिस ने बताया, अपराधी राजेश मारुती आगवाने ने नशे की हालत में यह कॉल की थी। वह पेशे से वार्ड बॉय है तथा मुंबई के धारावी क्षेत्र में रहता है। अपराधी की पत्नी पुणे के कोथरुड में रहती है तथा प्राइवेट जॉब करती है।

पुलिस ने बताया कि अपराधी अकसर अपनी पत्नी से मिलने के लिए पुणे जाता था। जिस वक़्त उसने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर कॉल की थी, उस समय वह पुणे में ही था। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। हालांकि उसने अभी तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की है। वह अपराधी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।

कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की तारीफ, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस का प्लेन होगा क्रैश, या पायलट भरेंगे उड़ान ? राजस्थान में आज बड़ा घमासान

इजरायली हजारों की संख्या में कर रहे अवैध चौकी पर मार्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -