कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की तारीफ, कही ये बड़ी बात
कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय सिंह की तारीफ, कही ये बड़ी बात
Share:

भोपाल: हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijaya Singh) की बुंदेलखंड यात्रा भाजपा (BJP) के लिए शुभ होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यात्रा के नतीजे सबको पता है। कांग्रेस कितनी भी मेहनत कर ले, सरकार में लौटने वाली नहीं है। हालांकि, विजयवर्गीय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सक्रियता की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इस आयु में दिग्विजय सिंह का उत्साह देख कर अच्छा लगता है।

जबलपुर में विजयवर्गीय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "दिग्विजय सिंह जी में इस आयु में भी इतना उत्साह है, जिसकी मैं सराहना करता हूं। नतीजे उनको भी पता है, मुझे भी मालूम है तथा आपको भी मालूम है। 2018 में लोगों ने कांग्रेस को 15 महीने के लिए देख लिया, परख लिया, सेलेक्ट किया तथा रिजेक्ट भी कर दिया। इसलिए कांग्रेस का भविष्य मध्य प्रदेश में कोई है, ऐसा मुझे दिखाई नहीं देता है।" 

बता दें कि पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कल मंगलवार से बुंदेलखंड के दौरे पर निकल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ग्वालियर-चंबल एवं विंध्य क्षेत्र का दौरा किया था। उनकी यात्रा का मकसद कांग्रेस नेताओं के मनमुटाव को समाप्त कर एकजुट करना है। कांग्रेस नेताओं की एकजुटता मध्य प्रदेश में सरकार की वापसी के लिए आवश्यक है। बुंदेलखंड अंचल के 6 जिलों में 26 विधानसभा सीटें हैं। टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में कांग्रेस का एक भी MLA नहीं है। अब बुंदेलखंड में कांग्रेस नेताओं के बीच समन्वय बनाने का काम दिग्विजय सिंह ने उठाया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पार्टी जी तोड़ मेहनत कर रही है। दिग्विजय सिंह का दावा है कि 230 में से 116 से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी। 

कांग्रेस का प्लेन होगा क्रैश, या पायलट भरेंगे उड़ान ? राजस्थान में आज बड़ा घमासान

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के इस नेता को बताया CM पद का दावेदार

सांसदी गंवाने के बाद पहली बार वायनाड जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका के साथ करेंगे शक्ति प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -