Video: पुलिस के पहरे में बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी, लगाया जयकारा
Video: पुलिस के पहरे में बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी, लगाया जयकारा
Share:

श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए उनके भक्त हमेशा जाते रहते हैं। जी हाँ और वृंदावन में हमेशा ही भीड़ देखने को मिलती है। वृंदावन ऐसी जगह है जहाँ जिंदगी में एक बार तो हर भक्त जाना ही चाहता है। हाल ही मे यह सौभाग्य बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को मिला है। जी दरअसल सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो आप देख सकते हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में उन्हें बांके बिहारी के दर्शन करते देखा जा सकता है। जी दरअसल शिल्पा शेट्टी बीते शुक्रवार शाम को वृंदावन पहुंची थी। वहीं इस समय खबर यह है कि उन्होंने अचानक ही वृंदावन जाने का सीक्रेट प्लान बनाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वीडियो में आप देख सकते हैं पुलिस सुरक्षा के बीच शिल्पा ने बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी, वृंदावन के जाने-माने प्रेम मंदिर भी गई थीं और उन्होंने अपने इस धार्मिक सफर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी करीब 20 मिनट तक बिहारी जी मंदिर में रहीं और इस दौरान वह एकटक भगवान को निहारती रहीं। इस दौरान उन्होंने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के गर्भगृह के दर्शन कर वहां माथा टेका और जयकारे भी लगाए। आप जानते ही होंगे दुनियाभर में मशहूर श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए कई भक्त आते हैं और अब शिल्पा ने भक्तों के बीच जाकर भगवान के दर्शन किए।

इस वीडियो में भगवान के दर्शन करती शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर आनंद, ख़ुशी और शांति नजर आ रही है। मंदिर के गोस्वामी उन्हें प्रसाद, फूल माला और बिहारी जी का अंग वस्त्र दे रहे हैं। वहीं शिल्पा ने भगवान के नाम का जयकारा भी लगाया और अब शिल्पा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। काम के बारे में बात करें तो शिल्पा फिल्म 'सुखी' और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाली हैं।

खौफ में जी रहे सलमान खान!, बुलेटप्रूफ गाडी के साथ रखे हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड

Video: हज़ारों लोगों के बीच खिसकी मलाइका की ड्रेस, एक्ट्रेस ने पकड़ लिया सिर

सब कुछ दिखाने के बाद उर्वशी ने इस तरह ढका अपना बदन।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -