शिल्पा शेट्टी के 10 साल के बेटे ने शुरू किया बिजनेस, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी के 10 साल के बेटे ने शुरू किया बिजनेस, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अक्सर सुर्ख़ियों में देखा जाता है। शिल्पा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अदाकारा अक्सर अपनी स्टनिंग लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने बेटे विवान की वजह से चर्चा में हैं। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत शिल्पा शेट्टी के बेटे विवान महज 10 साल के हैं और उन्होंने अपना नया बिजनेस स्टार्ट अप किया है। जी हाँ और इस बारे में एक्ट्रेस ने जानकारी दी है और वह भी अपने इंस्टाग्रम के जरिये। जी दरअसल एक्ट्रेस ने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बिजनेस के बारे में बता रहे हैं। एक्ट्रेस के बेटे विवान ने कस्टमाइज्ड स्नीकर्स का काम शुरू किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वहीं विवान के इस वेंचर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। जी दरअसल शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे बेटा विवान राज ने एक यूनिक बिजनेस वेंचर स्टार्ट किया। छोटे बच्चों के ड्रीम को भी हमेशा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस बिजनेस का आइडिया, डिजाइन और यहाँ तक की वीडियो का आइडिया भी इसी का था। इतनी छोटी सी उम्र में विवान इससे आने वाले पैसे को चैरिटी में डालेंगे।' आपको बता दें कि शिल्पा के इस वीडियो पर फराह खान ने कमेंट किया है।

वहीं वीडियो देख एक्ट्रेस के फैन भी उनके बेटे को प्रोत्साहित करते नजर आए। आपको याद हो तो एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में फ्रैक्चर पैर के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस को इस हालत में इवेंट में देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वहीं इवेंट के दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही थीं और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की थी जो बेहतरीन रहीं थीं।

कुणाल रावल की शादी में मलाइका ने मचाया तहलका, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे नागार्जुन, 10 साल तक रहे साथ लेकिन नहीं हो पाई शादी

श्रद्धा और अनन्या के स्ट्रगल पर आया शक्ति कपूर का बड़ा बयान, कहा- ''दोनों ने नाम अपने...''

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -