बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे नागार्जुन, 10 साल तक रहे साथ लेकिन नहीं हो पाई शादी
बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे नागार्जुन, 10 साल तक रहे साथ लेकिन नहीं हो पाई शादी
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) का आज जन्मदिन है। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था। नागार्जुन ने वर्ष 1967 में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म Sudigundalu में काम किया था। तत्पश्चात, वर्ष 1986 में उन्होंने तेलेगू फिल्म 'विक्रम' से अपना अभिनय डेब्यू किया, जो कि वर्ष 1983 में रिलीज हुई। यह हिंदी फिल्म 'हीरो' की रीमेक थी। यह फिल्म सुपरहिट रही। फिर उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। 

वर्ष 1984 में अक्किनेनी नागार्जुन ने फिल्मनिर्माता D। Ramanaidu की बेटी लक्ष्मी दग्गुबत्ती से शादी कर ली, दोनों का एक बेटा है जिसका नाम नागा चैतन्य है। नागार्जुन एवं लक्ष्मी की शादी लंबे वक़्त तक नहीं टिक पाई। लगभग 6 वर्ष पश्चात् 1990 में दोनों का तलाक हो गया। फिर नागार्जुन ने अभिनेत्री अमला अक्किनेनी से शादी कर ली, दोनों का एक बेटा अखिल अक्किनेनी है जिसका जन्म 1994 में हुआ। 

कहा जाता है कि नागार्जुन जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू से प्यार करते थे तथा तब्बू भी उन्हें बहुत चाहती थीं। काम के चलते दोनों की मुलाकात हुई थी तथा तभी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे, उस वक़्त नागार्जुन शादीशुदा थे मगर फिर भी दोनों का अफेयर चलता रहा। खबरों के अनुसार, दोनों का अफेयर लंबे वक़्त तक चला था, दोनों लगभग 10 वर्ष तक रिलेशनशिप में थे मगर उनकी शादी नहीं हो पाई। नागार्जुन, तब्‍बू से प्‍यार तो करते थे मगर वे अपनी शादी भी नहीं तोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्‍होंने तब्‍बू से शादी नहीं की तथा दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये। तब्‍बू नागार्जुन को बेहद प्‍यार करती थीं इसलिए वे मुंबई छोड़कर हैदराबाद ही बस गई। बता दें कि तब्‍बू ने अभी तक शादी नहीं की है।

शॉपिंग करने निकली दीपिका, आखिर किसकी शादी की कर रही है तैयारी?

ये शख्स बना 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' का विनर, मिले इतने लाख

ब्रालेट ड्रेस में आकांक्षा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -