हिजाब विवाद पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा, बिकिनी को लेकर दागा सवाल
हिजाब विवाद पर बोलीं शर्लिन चोपड़ा, बिकिनी को लेकर दागा सवाल
Share:

देश में एक तरफ चुनावी माहौल देखने के मिल रहा है तो दूसरी तरफ हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद इस समय चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुए विवाद पर इस समय पूरे देश में बहस चल रही है। आप सभी को बता दें कि इस मुद्दे पर हर तरफ डिबेट हो रहे हैं। इन सभी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि 'कोई महिला क्या कपड़े पहने ये तय करना उसका अधिकार है।' आप सभी को बता दें कि प्रियंका ने अपनी बात को ट्वीट के माध्यम से सभी के सामने रखा तो अब उसे देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने सवाल किया है। उन्होंने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बिकिनी पर सवाल खड़े कर दिए।

जी दरअसल, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब।।यह महिला को तय करना है कि उन्हें क्या पहनना है। ये हक उन्हें संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें'। उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने लिखा 'मिसेस वाड्रा, भारतीय संविधान की आपकी व्याख्या के मुताबिक, क्या लड़कियों को शैक्षिक संस्थानों में बिकिनी पहनने की अनुमति है? अगर हां, तो, किस तरह की? माइक्रो-बिकिनी और/ या सी-थ्रू बिकिनी? (P।S मेरे पास ढेर सारी हैं और अगर चाहिए तो इन्हें दान देने में मुझे खुशी होगी'।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस समय कर्नाटक से लेकर उत्तर प्रदेश तक हिजाब को लेकर छिड़े घमासान के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस ट्वीट ने खलबली मचा दी है। जी दरसल हिजाब विवाद पर अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कर्नाटक में जो हो रहा है वह अशांति फैला रहा है। छात्रों के बीच धार्मिक जहर की दीवार खड़ी की जा रही है। एक दीवार के आगे पड़ोसी राज्य में जो हो रहा है वह तमिलनाडु में नहीं आना चाहिए। प्रगतिशील ताकतों को अधिक सावधान रहने का समय आ गया है'। इस तरह कई सेलेब्स अब इस विवाद को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

मलाइका-अर्जुन की शादी के सवाल पर ये क्या बोल गए अरबाज खान

फिल्म के चलते 1 महीने से ज्यादा सदमे में रहे संजय मिश्रा, खुद किया खुलासा

रियलिटी शो 'लॉक अप' से कंगना रनौत का पहला लुक हुआ रिलीज़!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -