शहनाज गिल के जन्मदिन पर देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें
शहनाज गिल के जन्मदिन पर देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें
Share:

बिग बॉस सीजन 13 सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा है और इस शो के फिनाले को आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज इस शो में नजर आ रहीं शहनाज का जन्मदिन है और आज हम आपके लिए उनके फोटोज लेकर आए हैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल इस समय बिग बॉस की सबसे पंसदीदा सदस्यों में से एक हैं और लोग शहनाज की क्यूटनेस को काफी पसंद करते हैं। इस समय हम उनकी जो तस्वीरें लेकर आए हैं वह आपको घायल कर देंगी। जी हाँ, खबर यह भी है कि जनता के प्यार के कारण शहनाज शो की विनर तक बन सकती हैं। पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल बहुत खूबसूरत हैं और वह अपने खूबसूरती के लिए फेमस हैं।

शहनाज़ कौर गिल पंजाब की जानी- जानी एक्ट्रेस और सिंगर हैं और पंजाबी फिल्म काला शाह काला और डाका में काम किया था जहाँ आपने उन्हें देखा ही होगा। उन्होंने पंजाबी कई गानें गाये हैं और उसमें एक्ट भी किया है। इसी के साथ हाल ही में उनका गाना 'वहम' रिलीज हुआ हैं जिसे सोशल मीडिया पर 50 मिलियन से ज्यादा लोंगो ने देखा हैं। आप सभी को बता दें कि शहनाज गिल को बड़ी पहचान सलमान खान के शो बिग बॉस में आने से मिली है और इस शो में उन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने बिग बॉस 13 में जब एंट्री मारी थी तो सभी घायल हो गए थे और स्टेज से ही अपनी क्यूटनेस से सलमान का दिल जीत लिया। वहीं सलमान खान ने बिग बॉस के स्टेज से ही उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ कहना शुरू कर दिया था जो आपको याद ही होगा। फिलहाल आप देखिए शहनाज के यह फोटोज जो आपको पसंद आएँगे।

शो में आकर हिमांशी करेंगी आसिम से प्यार का इजहार, हो सकती है शादी!

BB13 : फैमिली-फ्रेंड्स करेंगे घर में एंट्री, एक बार फिर बदलेगा समीकरण

BB13 : घर वालो के सामने बात करते हुए सलमान ने बताया विनर का नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -