भरी महफ़िल में शहनाज गिल ने खोला बड़ा राज, सुनकर चौंके फैंस
भरी महफ़िल में शहनाज गिल ने खोला बड़ा राज, सुनकर चौंके फैंस
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी सिंगिंग एवं क्यूट पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक अलग जगह बनाई है। ये आज जिस भी मुकाम पर हैं उसे लिए इन्होंने बहुत मेहनत की है। बिग बॉस 13 में आने के पश्चात् से इनकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ रिलेशनशिप में रहने की वजह से भी ये काफी ख़बरों में रही हैं। 

वही अभी हाल ही में शहनाज गिल ‘इंडियन आइडल 13’ के सीनियर सिटिजन स्पेशल एपिसोड में दिखाई दी थीं। वहां पर उन्होंने लोगों से बात करते हुए बताया कि किस प्रकार से वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर छोड़कर भाग गई थीं। शहनाज गिल ने कहा कि हमारे देश में बहुत कम फैमलीज ऐसी हैं जो काम करने वाली महिलाएं चाहती हैं। शहनाज एक प्रतियोगी से बोलती हैं कि वो बहुत लकी हैं जो उन्हें इतने सपोर्टिव पेरेंट्स मिले हैं, इसलिए वो हमेशा अपने माता पिता के साथ खड़ी रहे हैं और उन्हें स्वयं पर गर्व महसूस कराएं। इसके बाद शहनाज ने बताया कि जब वो अपनी मां को पहली बार दुबई की ट्रिप पर लेकर गई थीं तो वो एहसास उनके लिए कितना खास था।

शहनाज गिल आजकल अपने नए गाने 'घनी सयानी' के प्रमोशन को लेकर व्यस्त हैं। इस गाने में उनके साथ MC Square भी दिखाई देंगे। शहनाज गिल अपना पहला फिल्म डेब्यू करने को तैयार हैं। वो 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ पलक तिवारी, पूजा हेगड़े भी दिखाई देने वाली हैं। 

आपने नहीं देखा होगा 'साउथ की सनी लियोन' का ये अंदाज, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

उर्फी जावेद को मिली बलात्कार और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

नए शो में दिखेंगे मोहसिन खान, इस चर्चित सीरियल को करेगा रिप्लेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -