डिज्नी प्रिंसेस बनी शहनाज गिल, लुक ने जीता फैंस का दिल
डिज्नी प्रिंसेस बनी शहनाज गिल, लुक ने जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपनी आगामी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के प्रमोशन में जुटी हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जो लड़कियों के जज्बे की कहानी को बयां करती दिखाई देगी। हाल ही में भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल को फिल्म के प्रमोशन के चलते स्पॉट किया गया।

इसके चलते दोनों अभिनेत्रियां डिज्नी प्रिंसेस लुक में दिखाई दी। दोनों अभिनेत्रियों ने गाउन पहना हुआ था। येलो कलर के ऑफ शोल्डर शॉर्ट गाउन में शहनाज गिल बहुत हॉट लग रही थीं। इस ऑउटफिट के साथ शहनाज ने येलो कलर की हील सैंडल पहनी हुई है और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं, भूमि पेडनेकर ने ऑरेंज कलर का गाउन पहना हुआ था, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

भूमि ने अपने ऑउटफिट के साथ लाइट पिंक कलर का हाई हील शूज पहना हुआ है तथा बालों की पोनीटेल बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। दोनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में लगी है। बता दें, निर्देशक करण बूलानी के डायरेक्शन में बनी ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें भूमि पेडनेकर एवं शहनाज गिल के अतिरिक्त कुशा कपिला, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, अनिल कपूर एवं करण कुंद्रा जैसे कलाकार मौजूद हैं।

करण जौहर को मिला प्यार में धोखा! खुद किया खुलासा

वरमाला के वक्त परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को दिया सरप्राइज, मंडप पर किया अपने प्यार का इजहार

जानिए कैसे 'मोहब्बत इसको कहते हैं' बन गई 'यस बॉस'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -