एक गाने से सुपरहिट हुईं थीं शेफाली जरीवाला, हैवान पति मारकर मांगता था पैसे
एक गाने से सुपरहिट हुईं थीं शेफाली जरीवाला, हैवान पति मारकर मांगता था पैसे
Share:

बॉलीवुड में सफलता पाना सबके बस की बात नहीं होती है बल्कि इसके लिए जमकर मेहनत करनी पड़ती है। कई ऐसी लड़कियां हैं जो मुंबई बड़े-बड़े सपने लेकर जाती हैं लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाती है जिसके लिए वह मेहनत करती हैं। उसके बाद वह कुछ म्यूजिक वीडियोस में दिखाती देती हैं और फिर इंडस्ट्री से गायब हो जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक म्यूजिक वीडियो के चलते मशहूर हुईं लेकिन कुछ ही समय बाद वह गायब भी हो गई। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं शेफाली जरीवाला की।

इन्हे आप बहुत अच्छे से जानते होंगे। काँटा लगा गाने में अपने दमदार अंदाज दिखाने वाली शेफाली एक समय में इतनी मशहूर थीं कि उन्हें विदेशों से शो करने के ऑफर आया करते थे। वहीं कुछ समय बाद शेफाली इंडस्ट्री से गायब हो गईं। कई सालों बाद उन्हें बिग बॉस शो में देखा गया जहाँ उन्हें देखने वाला हर इंसान हैरान रह गया। जी दरअसल सालों बाद शेफाली का लुक एकदम बदला हुआ नजर आया और उन्हें देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल रहा। वैसे आज हम आपको शेफाली के बारे में ही कुछ ऐसे राज बताने जा रहे हैं जिन्हे सुनकर आपको झटका लग सकता है। शेफाली एक मध्यम वर्गीय परिवार से थीं और उन्होंने अपना करियर बनाया कॉलेज के बाहर खड़े होकर। जी दरअसल शेफाली का सपना था कि वह इंजीनियरिंग करके विदेश जाएं, वहीं काम करें और वहीं सेटल हो जाए। ऐसे में उनका विदेश जाने का सपना तो पूरा हुआ लेकिन जॉब या बसने के लिए नहीं बल्कि सेलेब्रिटी बनकर बड़े-बड़े डांस शोज करने के लिए।

जब शेफाली कॉलेज में थीं तभी वह मशहूर हो गईं थीं। उस दौरान साल 2002 था और उसी समय उनका गाना आया था कांटा लगा। उस दौरान शेफाली अपने करियर पर फॉक्स कर रहीं थीं लेकिन इसी बीच जब एक दिन वह कॉलेज के बाहर खड़ी होकर अपने दोस्तों के साथ गप्पे लड़ा रहीं थीं तो उन्हें देखा राधिका राव और विनय सप्पू ने। इन दोनों ने उन्हें देखते ही यह सोच लिया कि वह स्टार बन सकती हैं। उसके बाद दोनों ने कॉलेज के बाहर ही शेफाली को म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दे दिया, हालाँकि शेफाली ने साफ़ मना कर दिया। उसके बाद राधिका ने उन्हें समझाया कि यह म्यूजिक वीडियो काफी बड़ा होने वाला है और तुम मशहूर हो सकती हो। यह सब सुनकर शेफाली ने हाँ कह दिया।

उसके बाद उन्होंने काँटा लगा म्यूजिक वीडियो में काम किया और सफलत उनके कदम चूमने लगी। वह मशहूर हो गईं। इस गाने के बाद शेफाली लोगों के दिलों दिमाग में बस गईं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए शेफाली को कितनी रकम मिली थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने के लिए शेफाली को मात्र 7000 रुपए दिए गए थे लेकिन यह रकम उस दौर में बड़ी रकम थी और शेफाली इसे पाकर बहुत खुश हुईं थीं। इस गाने के हिट होने के बाद आप सभी ने शेफाली को फिल्म मुझसे शादी करोगी में देखा होगा। इस फिल्म में उन्होंने सलमान और अक्षय के साथ काम किया और यह फिल्म बेहतरीन रही।

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जिस दौरान शेफाली फिल्मों में कदम बढ़ा रहीं थीं उस दौरान वह सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रहीं थीं। जी हाँ, उस दौर में सिद्धार्थ बड़े स्टार नहीं थे लेकिन आज उनके लाखों दीवाने हैं। उस दौर ने शेफाली सिद्धार्थ को दिलों जान से चाहती थीं और सिद्धार्थ भी शेफाली से प्यार करते थे। वैसे दोनों का रिश्ता अधिक दिनों तक ना चल सका और उसके बाद शेफाली सिद्धार्थ से अलग हो गईं। सिद्धार्थ से अलग होने के बाद शेफाली ने मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह को डेट करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कुछ समय तक अफेयर रहने के बाद शेफाली ने हरमीत से शादी कर ली और शादी के बाद जो भी शेफाली के साथ हुआ वह बहुत भयानक रहा।

जी दरअसल शादी के बाद शेफाली ने काम करना बंद कर दिया और वह इंडस्ट्री से बिलकुल गायब हो गईं। काफी समय तक गायब रहीं शेफाली उस समय चर्चाओं में आईं जब साल 2009 में उन्होंने अपनी पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। साल 2009 में शेफाली ने अपने पति के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमे उन्होंने बताया कि 'हरमीत उन्हें मारता है, उनसे पैसे मांगता है।' इसी के साथ रिपोर्ट में शेफाली ने यह भी बताया कि, हरमीत उन्हें धोखा दे रहा है। उसके कई अफेयर्स हैं और वह उन्हें काम भी नहीं करने देता है। उनके हर काम में वह दखल देता है। वहीं दूसरी तरफ हरमीत का कहना था कि शेफाली के पास काम नहीं है तो मैं क्या कहूंगा।।।!

काफी समय तक दोनों ने लड़ाई हुई और फिर दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद शेफाली ने फिर से खुद को तैयार किया और वह ऑडिशन देने लगी। इस बीच उन्हें हिंदी इंडस्ट्री में काम नहीं मिला लेकिन हाँ साउथ फिल्मों से उन्हें ऑफर मिले और वह उन्ही फिल्मों में काम करने लगी। काफी समय बाद अपने सभी ग़मों को भुलाकर शेफाली ने साल 2014 में पराग त्यागी से शादी कर ली जो एक अभिनेता हैं।

शेफाली को आप सभी ने कपिल के शो में भी देखा होगा। वैसे अब शेफाली एक बार फिर से मशहूर हो चुकीं हैं और खबरें हैं जल्द ही वह वेब सीरीज में दिखाई देने वाली हैं हालाँकि कुछ भी तय नहीं है। वैसे एक बार फिर से अपने कदम जमाना शेफाली के लिए मुश्किल है लेकिन फिर भी वह मेहनत कर आगे बढ़ रहीं हैं। कहा जाता है इंडस्ट्री से अगर कोई एक बार चला जाए तो लोग उसे भूल जाते हैं, ऐसा ही कुछ शेफाली के साथ भी हुआ, हालाँकि वह इंडस्ट्री में आती-जाती रहीं। एक गाने से सुपरहिट हुईं शेफाली अब काम के लिए तरस रहीं हैं क्योंकि उनके पास कोई बड़ा ऑफर नहीं है।

बेइज्जती करने में नंबर 1 थे राजकुमार, नाना पाटेकर से लेकर अमिताभ तक हुए शिकार

अब 'कोविड इमरजेंसी' के तहत फूड ऑर्डर कर सकेंगे जोमैटो कस्टमर्स, शुरू हुआ नया फीचर

सर्जरी के बाद ऐसी बिगड़ी इन अभिनेत्रियों की शक्ल की इंडस्ट्री से होना पड़ा बेदखल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -