अगर सावन में दिखे शव यात्रा तो तुरंत करें यह काम, हो जाएंगे धनवान
अगर सावन में दिखे शव यात्रा तो तुरंत करें यह काम, हो जाएंगे धनवान
Share:

आप सभी ने देखा होगा कई बार रास्ते में चलते वक्त शव यात्रा (funeral procession) दिख जाती है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि किसी की अर्थी देखने पर उसे प्रणाम करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। जी हाँ, ऐसा इसलिए क्योंकि मरने के बाद आत्मा ईश्वर में लीन हो जाती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शव यात्रा का दिखना शुभ माना जाता है। जी हाँ और ऐसी मान्यता है कि अगर घर से निकलते वक्त किसी व्यक्ति को शव यात्रा के दर्शन हो जाएं तो उस व्यक्ति के सभी अटके हुए काम बनने लग जाते हैं। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शव यात्रा देखने पर कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को कई लाभ हो सकते हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

* कहा जाता है अगर रास्ते में कोई शव यात्रा दिख जाए तो तुरंत उस स्थान पर खड़े होकर हाथ जोड़ें। इसी के साथ ही मृतक की आत्मा की शांति की कामना करें। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।

* कहते हैं अगर आप किसी खास काम के लिए बाहर जा रहे हैं रास्ते में आपको अर्थी ले जाते दिखाई दें, तो वहां एक सिक्का डाल दें। इसी के साथ मृतक को प्रणाम करें। इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

* कहा जाता है अगर सावन माह में आपको कोई शव यात्रा दिखे तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है मरने के बाद आत्मा शिव में लीन हो जाती है, क्योंकि वो निराकार हैं। इसलिए अर्थी दिखने पर महामृत्युंजय मंत्र या ओम नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।

* शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति ब्राह्मण की अर्थी उठाता है, उसे एक यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। ठीक इसी तरह ब्राह्मण की शव यात्रा देखने से व्यक्ति का पूरा दिन अच्छा जाता है।

* कहा जाता है रास्ते में शव यात्रा देखने के बाद किसी जरूरतमंद को दक्षिणा देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

* मान्यता है शव यात्रा दिखाई देने पर किसी मंदिर में मृतक के नाम से रुपए दान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे आपकी सारी तकलीफें दूर होंगी।

* शव यात्रा देखने पर राम नाम का जाप करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

क्या आप जानते हैं शिव तांडव स्त्रोत के फायदे, रोज शुरू कर दें पढ़ना

शत्रुओं पर पाना है विजय तो घर में लगाए इस फूल का पौधा, बढ़ेगी सुख समृद्धि

सोमवार को भोले बाबा को अर्पित करें ये चीजें, चमक उठेगी किस्मत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -