भाजपा में थे, फिर कांग्रेस में गए और अब TMC के हुए शत्रुघ्न, बोले- ममता दीदी बाघिन है..
भाजपा में थे, फिर कांग्रेस में गए और अब TMC के हुए शत्रुघ्न, बोले- ममता दीदी बाघिन है..
Share:

कोलकाता: अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया है। बता दें कि कांग्रेस में आने से पहले शत्रुघ्न भारतीय जनता पार्टी में थे। अब उन्होंने ट्वीट करके TMC ज्वाइन करने की जानकारी दी है। सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'वह 'बंगाल की बाघिन' ममता बनर्जी के निमंत्रण पर TMC में शामिल हुए हैं।

शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि बंगाल की बाघिन... आजमाई हुई, परखी हुई और सफल सीम ममता बनर्जी के निमंत्रण पर मैं TMC में शामिल हुआ हूं। मैं अब सही मायने में एक महान महिला, जनता की महान नेता के गतिशील नेतृत्व में चुनाव लड़ूंगा।'  बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा को ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, जिसके लिए उन्होंने सोमवार को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इसके साथ ही सिन्हा ने विरोधियों द्वारा गाए गए 'बाहरी' होने के आरोप को खारिज कर दिया है। शत्रुघ्न ने कहा है कि देश का भविष्य बनर्जी के हाथों में है। मैं पूरे देश में 'खेला होबे' का विस्तार कर उनके हाथ मजबूत करूंगा। सिन्हा ने आगे कहा कि, 'लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल से ममता बनर्जी ने मुझे खुद TMC प्रत्याशी घोषित किया है, यह मेरे लिए गर्व की बात है। वह जांची परखी और सफल नेत्री हैं जिनके हाथ में देश का भविष्य है। आज की सरकार विभाजनकारी सियासत करती है जिसके खिलाफ ममता खड़ी हो सकती हैं।' 

नवाब मलिक को एक और बड़ा झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

शख्स के सिर चढ़ी सीएम योगी की दीवानगी तो खुद के खून से लिख डाला पत्र

CM योगी के दिल्ली से लौटते ही शुरू हुआ बैठकों का दौर, अब MLC चुनाव पर पूरा जोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -