शरद यादव और अली अनवर को मिला कारण बताओ नोटिस
शरद यादव और अली अनवर को मिला कारण बताओ नोटिस
Share:

पटना। जनता दल युनाइटेड के बागी नेता शरद यादव और अली अनवर अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस राज्यसभा सचिवालय द्वारा दिया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि दोनों नेताओं को पार्टी छोड़ने के एवज में अयोग्य करार क्यों न दिया जाए। इस नोटिस में गया है कि जनता दल यूनाइटेड के नेता आरसी पी सिंह ने याचिका दायर की है।

अपनी याचिका में राज्यसभा की सदस्यता को समाप्त करने की मांग की गई है। हालांकि कहा गया है कि, कोई भी निर्णय लेने से पहले दोनों नेताओं को उनका पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने नेताओं से पूछा है कि, क्यों न आपकी सदस्यता को समाप्त किया जाए। आपकी राज्यसभा सदस्यता को समाप्त करने की मांग की जा रही है।

दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि, महागठबंधन में बिखराव होने के बाद भी कांग्रेस और आरजेडी साथ हैं। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुख्य अतिथि होंगे।

श्रीकृष्ण सिंह को श्री बाबू के नाम से जाना जाता था। वे वर्ष 1946 से 1961 तक बिहार के पहले मुख्यमंत्री रहेंगे। इस आयोजन में कांग्रेस और आरजेडी एक तरह से शक्तिपरीक्षण करेंगे। शरद यादव केंद्रीय राजनीति में एंटी भाजपा मोर्चा मजबूत बनाने में लगे हैं जबकि, जेडीयू इसे अपनी पार्टी के विरूद्ध बता रही है। ऐसे में पार्टी द्वारा मांग किए जाने पर राज्यसभा के सभापति ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2022 तक रहेगा।

RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

विधायकों को मिल रही धमकियों पर तेजस्वी ने किया ऐसा ट्वीट

एमपी में सक्रिय होंगे शरद यादव

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -