सोनिया के सामने पवार ने कहा : संसद चलेगी तो होगा देश का विकास
सोनिया के सामने पवार ने कहा : संसद चलेगी तो होगा देश का विकास
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पंवार का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान राजनीतिक जीवन के उनके साथियों ने उन्हें शुभकामनाऐं दीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस दौरान मौजूद रहीं। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की उपस्थिति में पंवार द्वारा कहा गया कि जब तक संसद चलेगी तभी देश का विकास हो सकेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के विरोध के चलते मानसून सत्र में कार्य नहीं हो पाया। दूसरी ओर नेशनल हेराल्ड के मसले पर संसद में गतिरोध बना हुआ है। पंवार द्वारा कहा गया कि राजनीतिक गुरूओं से ही उन्होंने सीखा है कि आखिर इतने वर्ष हो चुके हैं और संसद की मर्यादा को लेकर कार्य किया गया। सदन को रोका नहीं गया है। इस दौरान सदन चलेगा तभी लोगों को कार्य करना होगा।

राजनीति में विकास को आगे रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की उपलब्धियों व कार्यों की प्रशंसा की गई। इस दौरान उनके जन्मदिवस समारोह पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -