पहली पत्नी की मौत से सदमे में चले गए थे शम्मी कपूर, इस मशहूर एक्ट्रेस से करना चाहते थे दूसरी शादी
पहली पत्नी की मौत से सदमे में चले गए थे शम्मी कपूर, इस मशहूर एक्ट्रेस से करना चाहते थे दूसरी शादी
Share:

21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में जन्में शम्मी कपूर ने अपने अंदाज से सभी का दिल जीता है। शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) ने हिंदी सिनेमाजगत में एक से बढकर एक सदाबहार फिल्में दी हैं जो आप सभी ने देखी ही होंगी। आप सभी को बता दें कि शम्मी कपूर अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए काफी फेमस थे और इसी के चलते वह सुपरहिट भी हुए थे। कहा जाता है शम्मी कपूर को अभिनय की कला अपने परिवार से विरासत में मिली उनके पिता पृथ्वीराज कपूर जाने माने अभिनेता थे। वहीं साल 1953 में आई फिल्म 'जीवन ज्योति' से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

'एक्टर को कभी मत करना डेट', जाह्नवी कपूर ने दी बहन को सलाह

शम्मी कपूर अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। कहा जाता है शम्मी कपूर ने पहली शादी एक्ट्रेस गीता बाली से की थी, हालाँकि महज 34 साल की उम्र में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। अपनी पत्नी की मौत से शम्मी कपूर टूट गए और उनके करियर का ग्राफ भी नीचे जाने लगा। हालाँकि इसके बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की। वहीं अगर हम खबरों की मानें तो शम्मी कपूर अभिनेत्री मुमताज से शादी करना चाहते थे, लेकिन मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़ना नहीं चाहती थीं। इसी के चलते दोनों की शादी ना हो सकी।

बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की हरकत देख चीख पड़ीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो वायरल

शम्मी कपूर की फिल्मों के साथ-साथ उनके गाने भी सुपरहिट थे। इस लिस्ट में 'गोविंदा आला रे' हो या फिर 'आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा'।।। शामिल है जो लोगों की जुबां पर आज भी रहते हैं। शम्मी कपूर ने अपनी फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'जंगली', 'तुमसा नहीं देखा', 'दिल देके देखो', 'सिंगापुर', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चाइना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'कश्मीर की कली', 'जानवर, 'तीसरी मंजिल', 'अंदाज', 'एन इवनिंग इन पेरिस', 'ब्रह्मचारी' जैसे एवरग्रीन फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में बसने का काम किया।

शूटिंग के दौरान अचानक इस एक्ट्रेस को दिखना हो गया बंद, खुद बताया ये किस्सा

इस एक्ट्रेस से नाम जुड़ते ही कुमार सानू की पत्नी ने दे दिया था तलाक

'जो बीत गया, वह बीत गया', यामी गौतम ने फैन को दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -