इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि से पहले शक्ति स्थल बंद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि से पहले शक्ति स्थल बंद
Share:

नईदिल्ली। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनके पुण्य स्मरण पर याद किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यालय पर जहां उन्हें याद किया जा रहा है तो देशभर के कांग्रेसी उनकी स्मृतियों को सामने ला रहे हैं मगर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल शक्ति स्थल पर कोई आयोजन नहीं होने जा रहा है। शक्ति स्थल को बंद कर दिया गया है।

ऐसा किसी राजनीतिक द्वेष भावना से नहीं किया जा रहा है बल्कि यह सब बर्ड फ्लू के चलते किया गया है। दरअसल शक्ति स्थल बीते मंगलवार से ही बंद है। यहां पर कुछ बतख के मरे होने के बाद जांच की गई। जो सैंपल जांच के लिए गए थे उनमें बर्डफ्लू से इन बतखों की मौत होने की बात सामने आई है दरअसल इन बतखों को पक्षियों से होने वाले नज़ले और जुखाम से हो गई थी।

यहां कुछ कौए भी मरे पाए गए थे। इतना ही नहीं यहां पर मरने वालों की तादाद 77 भी हो गई थी। इसके बाद शक्ति स्थल को एहतियातन बंद कर दिया गया। यहां के आसपास के क्षेत्र में भी एहतियात बरती गई है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -