'तारक मेहता...' शो के 15 साल पूरे होते ही शैलेश लोढ़ा ने शेयर किया ऐसा VIDEO, देखकर फटी रह गई फैंस की आँखे
'तारक मेहता...' शो के 15 साल पूरे होते ही शैलेश लोढ़ा ने शेयर किया ऐसा VIDEO, देखकर फटी रह गई फैंस की आँखे
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को आज 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इतने वर्षों से ये कॉमेडी शो दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, बहुत वक़्त से कई कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं, जिनमें जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला, प्रिया आहूजा एवं शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) जैसे स्टार्स सम्मिलित हैं। शो छोड़ने के बाद निर्माताओं पर कई गंभीर आरोप भी लगते नजर आए हैं। 

वही इसी बीच अब शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह बीच समंदर में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उसका कैप्शन ख़बरों में बना हुआ है। तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह समंदर के बीच गहरे पानी में दिखाई दे रहे हैं। पहले वह नाव पर होते हैं तथा फिर वह अचानक ही समंदर में छलांग लगा देते हैं। बता दें कि उन्होंने पूरी सुरक्षा के बीच समंदर के पानी में छलांग लगाई है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हुड..हुड दबंग गाना चल रहा हैं।

अपने इस वीडियो के साथ शैलेश लोढ़ा ने प्रशंसकों को उस समय के हालातों के बारे में बताया जब उन्होंने ये स्टंट किया था। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब समुद्र के पानी का तापमान शून्य से कई डिग्री कम हो, तब आर्कटिक सर्कल में समुद्र में छलांग लगाने के रोमांचकारी अनुभव को "पोलर प्लंज " कहा जाता है, मुझे खुद नहीं पता था कि मैं ऐसा कर पाऊंगा... पर देखिये ....कर ही लिया...।' इस वीडियो पर प्रशंसकों के तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं। तथा फैंस जमकर अपना प्यार लूटा रहे है। 

बिग बॉस में आकर चमकी पुनित सुपरस्टार की किस्मत, अब इस शो में आएँगे नजर

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' से बाहर हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, नाम जानकर फैंस को लगेगा बड़ा झटका

दिल्ली: मुहर्रम के जुलूस में पुलिस पर पथराव, 12 पुलिसकर्मी जख्मी, 3 FIR दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -