बुर्ज खलीफा के अंदर शूट होंगे शाहरुख खान की इस जबरदस्त फिल्म के एक्शन सीन्स
बुर्ज खलीफा के अंदर शूट होंगे शाहरुख खान की इस जबरदस्त फिल्म के एक्शन सीन्स
Share:

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के करियर के लिहाज से देखा जाए तो पिछले दशक उनके लिए बहुत बेहतरीन सिद्ध नहीं हुआ। उनकी ज्यादातर मूवीज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन नहीं कर पाईं। लेकिन अभिनेता वर्ष 2021 में अपना कमबैक कर रहे हैं। बीते कुछ वक़्त से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन इस मूवी के साथ शाहरुख खान एक बार फिर से ऑडियंस के दिल में उतरना चाहते हैं। मूवी पठान की शूटिंग इन दिनों दुबई में हो रही है। हाल ही में मूवी के एक्शन शूट के कुछ वीडियोज सामने आए थे जिसमें शानदार एक्शन शूट किए जा रहे थे। अब रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की मूवी पठान की शूटिंग बुर्ज खलीफा के भीतर की जा सकती है। 

बुर्ज खलीफा विश्व की सबसे बड़ी इमारत है। बॉलीवुड का बुर्ज खलीफा से पुराना रिश्ता रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स बुर्ज खलीफा कभी-कभी घूमने भी जाते रहते हैं इसके अतिरिक्त बुर्ज खलीफा के आस-पास कई सारी बॉलीवुड मूवीज की शूटिंग होती रही है। प्राप्त रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की मूवी कुछ अलग ही प्लान कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मूवी की शूटिंग बुर्ज खलीफा में भी की जा सकती है। शाहरुख खान का बुर्ज खलीफा से संपर्क बहुत पुराना है। अभिनेता के बीते बर्थडे के अवसर पर बुर्ज खलीफा पर उनकी फोटोज बनी दिखाई गई थी। शाहरुख की ये फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हुई थी। 

सोर्स की मानें तो अहम इरादा ये है कि एक ऐसा स्टैंडर्ड बनाया जाए। कुछ ऐसा किया जाए जो पहले ना हुआ हो। मिसन इम्मपॉसिबिल तथा फास्ट और फ्यूरियस के अतिरिक्त ऐसी बहुत कम फिल्में ही हैं जो बुर्ज खलीफा में शूट हुई हैं। शायद ये पहली मूवी होगी जिसमें बुर्ज खलीफा के भीतर के विजुअल्स दिखाए जाएंगे। पठान की शूटिंग के चलते बुर्ज खलीफा के भीतर कई सारे खतरनाक एक्शन सीक्वेंस के किए जाने की जानकारियां हैं। बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखाई देगी। शाहरुख खान मूवी में एक स्पाई का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। फिल्म को गांधी जयंती या फिर दिवाली के अवसर पर भी रिलीज किया जा सकता है।

दबंग 2 में काम कर संदीपा ने बटौरी थी सुर्खियां

सामने आईं अमृता अरोरा की जन्मदिन की तस्वीरें

संजू बाबा ने पूरी की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -