जब इस एक्ट्रेस के चक्कर में टूटने वाला था शाहरुख़ खान का बसा-बसाया घर
जब इस एक्ट्रेस के चक्कर में टूटने वाला था शाहरुख़ खान का बसा-बसाया घर
Share:

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान का आज जन्मदिन है। रोमांस करने के मामले में सबसे आगे रहने वाले शाहरुख़ खान की आज भी कई लडकियां दीवानी हैं। शाहरुख़ खान अब खुद एक 20 साल की लड़की के पिता हैं लेकिन फिर भी लड़कियां उन पर अपना दिल हार जाती हैं। शाहरुख़ ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं, जिनमे- 'करण-अर्जुन, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, चेन्नई एक्सप्रेस, अनजान, वीर जारा, डॉन, दीवाना शामिल हैं। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख़ के उस अफेयर के बारे में जिसके चलते गौरी खान से उनका तलाक होने वाला था।

जी हाँ, कहा जाता है एक एक्ट्रेस के चलते शाहरुख़ का घर टूटते टूटते बचा था। जी दरअसल फिल्म डॉन के बाद शाहरुख़ और प्रियंका के बीच नजदीकियां बढ़ी थी और उसके बाद दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। उस समय जब दोनों का नाम जुड़ा था तो एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से पूछा गया था कि 'इन खबरों पर आप क्या कहेंगे।।।?'

तो उन्होंने कहा कि, 'सच कहूं तो मैं एक्टर्स के साथ जरा कम कंफर्टेबल हो पाता हूं। लेकिन प्रियंका मुझे हमेशा कंफर्टेबल फील कराती हैं। अगर मेरे बाल बिगड़ जाते हैं तो वो उन्हें ठीक कर देती हैं। ऐसे दोस्तों के साथ काम करना अच्छा लगता है।इसके अलावा केवल वहीं जानती हैं कि मैं किन चीजों से इनसिक्योर फील करता हूं। जब आप किसी एक्टर संग इतने घंटे काम करते हैं और एक दूसरे संग एक अच्छा रिश्ता कायम करते हैं तो बहुत खुशी मिलती है। दुख सिर्फ तब होता है जब बाहर के लोग इस रिश्ते को एक गलत नाम दे देते हैं।' कहा जाता है उनके इस बयान के बाद गौरी खान काफी नाराज हो गईं थीं और फिर प्रियंका शाहरुख़ से अलग हो गईं थीं। वैसे अब प्रियंका शादीशुदा हैं। उन्होंने अमरीकी सिंगर निक जोनास संग शादी की है।

दिग्विजय को 'प्रियंका' में नज़र आईं इंदिरा गांधी, लोग बोले- 'गजब के चाटुकार हो...'

अवैध तरीके से LoC पार कर रहे थे 12 भारतीय-5 बांग्लादेशी, BSF ने पकड़ा

सरकारी नौकरी देने पर बोले प्रमोद सावंत- 'भगवान भी CM बन जाए तो नहीं दे सकते'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -