दिग्विजय को 'प्रियंका' में नज़र आईं इंदिरा गांधी, लोग बोले- 'गजब के चाटुकार हो...'
दिग्विजय को 'प्रियंका' में नज़र आईं इंदिरा गांधी, लोग बोले- 'गजब के चाटुकार हो...'
Share:

नई दिल्ली: आज देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपनी दादी को श्रद्धांजलि अर्पित करने शक्ति स्थल पहुंची थी। इसी अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की। किन्तु इस तस्वीर के बाद वो ट्रोल होने लगे।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि प्रियंका गांधी में उनकी दादी (इंदिरा) की झलक दिखाई देती है। हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब प्रियंका वाड्रा की तुलना इंदिरा गांधी से की गई हो। कई अवसरों पर लोगों ने प्रियंका की नाक से लेकर उनके साड़ी पहनने तक के अंदाज को इंदिरा गांधी जैसा कहा है। दिग्विजय ने जिस तस्वीर को शेयर किया है वो शक्ति स्थल की है, जहां प्रियंका अपनी दादी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने गई थीं।  

हालांकि, इस तस्वीर को पोस्ट करके दिग्विजय सिंह जबरदस्त ट्रॉल्लिंग के शिकार हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें चाटुकार बताने लगे। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि, 'आदत सी बन गई है तुम लोगों की चाटुकारिता करने की ! यह कौन सा मौका है ??  अरे नमन करो आज बस ! क्यूं उनकी आत्मा को कष्ट देते हो ?' 

बढे या घटे सोने-चांदी के दाम ? यहाँ जानिए आज के भाव

गुर्जर आंदोलन को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, उपद्रवियों पर रासुका लगाने की तैयारी

इंडसइंड ने प्रावधानों पर विलय करने से किया इंकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -