वैलेंटाइन डे पर प्यार के लिए शाहाना ने अपनाया सनातन धर्म, बोली- 'पति हलाला के लिए करता था मजबूर'
वैलेंटाइन डे पर प्यार के लिए शाहाना ने अपनाया सनातन धर्म, बोली- 'पति हलाला के लिए करता था मजबूर'
Share:

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी तलाक पीड़िता शाहाना अब शारदा बन गई। उसने हिन्दू धर्म अपनाकर बहेड़ी प्रकाश के साथ सात फेरे लिये। दोनों ने बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र स्थित भीटानाथ मंदिर में शादी कर ली। ये शाहाना की दूसरी शादी है। इससे पहले शाहाना की शादी एवं तलाक हो चुका है। पहले पति ने शाहाना को बहुत प्रताड़ित किया तथा तलाक दे दिया। फिर हलाला को मजबूर किया। शाहाना ने पति को छोड़ दिया तथा अब सनातन अपनाकर प्रकाश से शादी कर ली।

बताया गया कि प्रकाश एवं शाहाना की जान पहचान मोबाइल के जरिए हुई। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई। हालांकि शाहाना की शादी उसके परिवार वालों ने मुस्लिम धर्म के एक लड़के से कर दी। शाहाना ससुराल पहुंची तो पति उत्पीड़न करने लगा। शाहाना ने कहा कि पति स्वयं नौकरी नहीं करता था। आए दिन शाहाना को मारता-पीटता था। इसलिए शाहाना ने स्वयं ही प्राइवेट नौकरी की। शाहाना जो भी कमाती हर महीने पति रुपये छीन लेता था। पति से परेशान होकर शाहाना ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद पति हलाला का दबाव भी बना रहा था।

तत्पश्चात, शाहाना ने हिन्दू धर्म अपनाने का सोचा। उसकी प्रकाश से दोस्ती एवं प्रेम था जिसे उसने रिश्ते में बदलने का सोचा। शाहाना ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर हिन्दू धर्म अपना लिया तथा प्रकाश की जीवन संगिनी बन गई है। शाहाना ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। वैलेंटाइन डे के दिन शाहाना ने हिन्दू धर्म अपना कर इज्जतनगर क्षेत्र स्थित भीटा नाथ मंदिर में बरेली के प्रकाश से शादी कर ली। शाहाना ने हिन्दू धर्म अपनाने के पश्चात् अपना नाम बदलकर शारदा कर लिया है। 

कतर के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बात

'T20 वर्ल्ड कप तक भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़..', BCCI ने कर दिया ऐलान

3 महीने में ख़त्म हो गई 90 फीसद ब्लॉकेज..! आयुर्वेद में मिला 'हार्ट अटैक' का रामबाण इलाज, वो भी निःशुल्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -