Video: पत्नी संग डांस कर बोले शाहरुख- 'जवानी फिर मचलने लगी...'
Video: पत्नी संग डांस कर बोले शाहरुख- 'जवानी फिर मचलने लगी...'
Share:

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने चार फरवरी को कपूर खानदान की ओर से एक ग्रैंड रिसेप्शन में जमकर डांस किया. इस दौरान शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी के साथ स्टेज पर चार चाँद लगा दिए. उन्होंने स्टेज पर खूब मस्ती की। जी हाँ, और उसी दौरान के कई वीडियो सामने आ गए हैं. इस दौरान परफॉर्मेंस देते समय शाहरुख ने नकली मूंछ लगा रखी थी वहीं गौरी के साथ शाहरुख ने पूरे फिल्मी अंदाज में डांस किया जो साफ़ इस वीडियो में दिखाई दे रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

शाहरुख-गौरी ने रीमा जैन और उनके पति मनोज जैन की लवस्टोरी को स्टेज पर दिखाया और इस वजह से शाहरुख ने मनोज जैन की तरह तरह मूंछें लगा रखी थीं जो इस वीडियो में नजर आ रहे हैं. स्टेज पर दोनों ने फिल्म 'तनु वेड्स मनु' के गाने 'साडी गली' पर डांस किया। वहीं डांस के बाद शाहरुख ने कहा, '..रीमा ने मनोज का प्यार एक्सेप्ट कर दिया, शादी भी हो गई और अब तो दो मुशटंडे लड़के भी हैं लेकिन कुछ सालों बाद रीमा की जवानी फिर मचलने लगी। उसके गाल और लाल लाल होने लगे, दिल में कुछ कुछ होने लगा। उसने सोचा क्या पता कल हो न हो...'

आपको बता दें कि कपूर खानदान में लंबे समय बाद किसी की शादी का जश्न हुआ। वहीं इस दौरान करीना और करिश्मा कपूर ने भी जमकर डांस किया, दोनों का लुक बेहतरीन रहा। दोनों ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूडि़यां' पर डांस किया। इस परफॉर्मेंस में उनका साथ करण जौहर ने दिया। आपको पता हो अरमान जैन लंबे समय से अनीसा मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों ने 30 जुलाई 2019 को सगाई की थी।

दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए ऋषि कपूर, हालत बहुत गंभीर!

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने शेयर किया ट्रडिशन लुक, फैंस हुए दीवाने

इस मॉडल संग रिश्ते पर बोले आदित्य, कहा - 'इस बात को राज ही रहने...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -