'पठान' के लिए इतनी भारी-भरकम फीस ले रहे हैं शाहरुख़ खान, सुनकर उड़ेंगे होश
'पठान' के लिए इतनी भारी-भरकम फीस ले रहे हैं शाहरुख़ खान, सुनकर उड़ेंगे होश
Share:

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले शाहरुख खान अब अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। जी दरअसल उनकी नयी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इसे लेकर वो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्वीट करके भी फैंस को बताते रहते हैं। आप सभी जल्द ही शाहरुख को फिल्म 'पठान' में देखने वाले हैं। इस फिल्म के जरिये शाहरुख़ फैंस का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। आए दिन इस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स मिलती हैं। अब एक और ताजा अपडेट सामने आई है। इस रिपोर्ट में यह सामने आया है कि 'पठान' में अपने रोल के लिए शाहरुख ने मेकर्स से बड़ी रकम वसूली है।

जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख ने फिल्म 'पठान' के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज किये हैं। अब इस समय इस फीस की चर्चा हर तरफ हो रही है। मीडिया से लेकर ट्विटर तक इस बारे में बात हो रही है। वैसे अगर यह सच है तो अभिनेता बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में सलमान खान और अक्षय कुमार पहले स्थान पर देखने के लिए मिलते थे लेकिन अब शाहरुख़ का नाम देखने को मिला है।

वैसे हम यह कह सकते हैं कि फिल्म 'पठान' के लिए 100 करोड़ रूपए वसूल कर शाहरुख ने इन सभी कलाकारों को पछाड़ दिया है। आपको हम यह भी बता दें कि शाहरुख ने 2021 की शुरुआत में ही यह बता दिया था कि वो इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उस दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था और यह जानकारी दी थी कि वह एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। आपको याद हो तो साल 2018 में 'जीरो' में नजर आने के बाद वह किसी फिल्म में नहीं दिखे।

पत्थर से कुचलकर भाई ने की बहन की हत्या, हुआ गिरफ्तार

कोरोना पॉजिटिव हुए सलमान खान हिरण शिकार मामले के जज

Ind Vs Eng: दूसरे ODI में बन सकते हैं 600 से अधिक रन, इस छोटे मैदान पर जमकर बरसते हैं चौके-छक्के

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -