मिजोरम में कोरोना के सात नए केस आए सामने, 1 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आँकड़ा
मिजोरम में कोरोना के सात नए केस आए सामने, 1 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आँकड़ा
Share:

आइजोल: देश के राज्य मिजोरम में कोरोना के सात नए केस सामने आए हैं, जिससे सोमवार को इस पूर्वोत्तर प्रदेश में संक्रमितों का आँकड़ा बढ़कर 1,585 हो गया। यह जानकारी एक हेल्थ ऑफिसर ने दी। ऑफिसर ने बताया कि चार नए केस आइजोल शहर में सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त दो केस लॉन्गतलाई तथा एक केस मामित शहर से सामने आया है। 

अफसर ने बताया कि आइजोल में नए केसों का पता संक्रमितों के कांटेक्ट में आये लोगों का पता लगाने के दौरान चला जबकि शेष तीन नये मरीज अन्य प्रदेशों से मिजोरम लौटे हैं। आगे उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन के दो कर्मचारी नए मरीजों में सम्मिलित हैं। अफसर ने बताया कि मिजोरम में अब उपचाराधीन केसों का आंकड़ा 583 है जबकि 1,002 व्यक्ति अब तक संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में स्वस्थ होने की दर 63.22 फीसदी है। इसी के साथ राज्य में कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

वही दूसरी देश में जिस गति से COVID-19 वायरस के मामले बढ़ रहे हैं उसी रफ्तार से जांच भी तेज हो गई है। बीते दिन देश में 9 लाख 33 हजार 185 सैंपल टेस्ट किए गए। 21 सितंबर तक देश में 6 करोड़ 53 लाख 25 हजार 779 नमूनों की जांच हो चुकी है। आइसीएमआर ने इसकी जानकारी दी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते दिन तक देश में 6 करोड़ 43 लाख 92 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, भारत में 8 सितंबर तक 5 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था। 17 सितंबर तक कुल 6 करोड़ लोगों का टेस्ट कर लिया गया। इसके साथ ही देश में कोरोना की गति बढ़ती ही जा रही है।

कलयुगी माँ ने अपनी 7 वर्षीय बच्ची को जिन्दा जलाया, अधजली लाश को सुनसान जगह फेंका

इस 'राज्य' में 28 सितम्बर से खुलेंगे स्कूल, सरकारी आदेश जारी

25 सितम्बर को सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, करेंगे देशव्यापी आंदोलन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -