सेवा दिवस के रूप में मनाया सीएम का जन्मदिन
सेवा दिवस के रूप में मनाया सीएम का जन्मदिन
Share:

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा के सभी 56 संगठनात्मक जिलों के 851 मंडलों में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया था।

भाजपा ने हिंदी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चैहान ने भी शिरकत की।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान, महापौर आलोक शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने रक्तदान के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। इस षिविर के आयोजन से मुख्यमंत्री भी खुश नजर आए। इस शिविर में 1500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनाथालयों जाकर फल, कंबल और मिष्ठान वितरण भी किया। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया था। मोर्चा ने जिला स्तर पर रक्तदान करने वालों की डायरी भी बना रहा है। भाजपा महिला मोर्चा ने भी प्रदेश के अस्पतालों में जाकर मरीजों की सेवा की।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में

सेवा दिवस के रूप में मनाएं सीएम का जन्मदिन

सेमल्दा में मुख्यमंत्री ने सपत्नि की माँ नर्मदा की आरती

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -