सेवा दिवस के रूप में मनाएं सीएम का जन्मदिन
सेवा दिवस के रूप में मनाएं सीएम का जन्मदिन
Share:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह मध्यप्रदेश के सेवाभावी और संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के जन्मदिन 5 मार्च को पूरे प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाने का तैयारी करें।

श्री चौहान ने कहा है कि शिवराज सिंह जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से हमारे लिए यह गौरव की बात है कि अपना प्रदेश बीमार और बदहाल प्रदेश से निकलकर आज विकासशील प्रदेश की यात्रा करते हुए एक विकसित प्रदेश के रूप में आकर खड़ा हुआ है।

अपने मुख्यमंत्री जी के हृदय में अंतिम व्यक्ति के उत्थान की जो ललक है उसके कारण से आज मध्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव हो सका है ।चाहे वह बेटियों के संरक्षण और संवर्धन का विषय हो ,महिलाओं के सम्मान की बात हो ,अनुसूचित जाति और जनजाति के बंधुओं के आर्थिक उत्थान का विषय हो अथवा युवाओं के रोजगार का। श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में इस दिशा में ऊंची छलांग लगाई है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार चौहान ने कहा है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता शिवराज सिंह जी को लेकर गौरव की अनुभूति करते हुए उनके जन्मदिन पर उनकी मनोभावना के अनुरूप एक एक सेवा का कार्य स्वयं भी अपने हाथ में लें। इससे प्रत्येक कार्यकर्ता को भी यह आत्मीय सुख मिलेगा कि वह भी प्रदेश की सेवा में प्रत्यक्ष भागीदारी निभा रहा है।

श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश का कोई भी कार्यकर्ता सेवा के इस संकल्प से अछूता नहीं रहेगा। भाजपा के सभी 56 संगठनात्मक जिलों के सभी 755 मंडलों में यह सेवा दिवस जोर शोर से रचनात्मक कार्यों के साथ मनाया जाएगा।

और पढ़े-

शिवराज ने सपा को बताया गुंडाराज की सरकार

नामामि नर्मदा यात्रा में शामिल हुए अनुपम खेर

मप्र सरकार ने पेश किया अपना बजट, सातवां वेतनमान लागू

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -