अंबेडकरनगर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, घर के अंदर वृद्ध दंपत्ति की गला रेतकर हत्या
अंबेडकरनगर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, घर के अंदर वृद्ध दंपत्ति की गला रेतकर हत्या
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में दोहरे हत्याकांड से दहशत फैल गई। यहां घर में सो रहे वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी तक हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है। हत्या की सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में मृतका की देवरानी ने अज्ञात के खिलाफ क़त्ल के आरोप में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से दंपति के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।  मौके पर शांति व्यवस्था के लिए कई थाने के पुलिस बल तैनात है। 

रिपोर्ट के अनुसार, हंसवर थाना क्षेत्र के फिदाई गनेशपुर के रहने वाले बलदेव वर्मा (72) व उनकी पत्नी विद्या देवी (70) अपने घर में अकेले रहते थे। हर दिन की तरह दंपति विगत शुक्रवार की देर शाम को खा पीकर अपने घर में सो रहे थे। शनिवार सुबह बलदेव और उनकी पत्नी विद्या देवी का गला कटा हुआ शव उनके घर में बिस्तर पर खून से  सना हुआ पड़ा मिला। देर सुबह तक घर से कोई आवाज न आने पर उनके पड़ोसी घर में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गये।

उन्होंने फ़ौरन हल्ला मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। SP ने मौके का निरीक्षण करने के बाद संबंधितों को दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस संबंध में CO संतोष कुमार ने बताया कि मृतका के देवरानी के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात के खिलाफ क़त्ल का केस दर्ज कर दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए कई पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिया गया है।

पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, तो हैवान पति ने गला दबा कर मार डाला

सरेआम हुआ तेजस्वी यादव के करीबी का क़त्ल, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी

15 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी, 6 में से 3 आरोपी निकले नाबालिग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -