वरिष्ठ पत्रकार वेद भसीन का जम्मू में निधन
वरिष्ठ पत्रकार वेद भसीन का जम्मू में निधन
Share:

जम्मू : वरिष्ठ पत्रकार वेद भसीन का जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें जम्मू एवं कश्मीर की अंग्रेजी पत्रकारिता में 'ग्रैंड ओल्ड मैन' के नाम से जाना जाता है। भसीन (86) पिछले कई महीनों से मस्तिष्क बीमारी से पीड़ित थे। वह लगभग छह दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय थे। उनका जन्म श्रीनगर में हुआ था लेकिन उन्होंने स्कूली शिक्षा जम्मू से की।

उन्होंने 1947 से पहले पंजाब विश्वविद्यालय (लाहौर) से अपनी स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की। भसीन 1964 से 2000 तक 'कश्मीर टाइम्स' समाचार पत्र के संपादक रहे।

वह अपने अटूट धर्मनिरपेक्ष विचारों और समाज के गरीब तबके के प्रति अपने सहयोग के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन पर राज्य में व्यापक शोक व्यक्त किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -