'सोनिया और राहुल गांधी को इटली भेजो..', राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया का बयान
'सोनिया और राहुल गांधी को इटली भेजो..', राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया का बयान
Share:

जयपुर: राजस्थान में भरतपुर के भाजपा जिला इकाई के अध्यक्ष जगत सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्हेंने कहा कि राहुल विदेश में हमारे संविधान पर थूक कर आए हैं, पीएम नरेंद्र मोदी को उन्हें पागलखाने में डाल देना चाहिए। वहां उनका उपचार होगा, जिसका खर्च मैं देने के लिए तैयार हूं। वहीं, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को उनके ननिहाल और मायके भेज देंगे।

भाजपा नेता जगत सिंह ने सभी कांग्रेसियों को देशद्राही करार देते हुए कहा कि अगली बार भाजपा बहुमत के साथ देश की सत्ता में आएगी और पूरी कांग्रेस को जेल में डाल दिया जाएगा। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार (16 मार्च) को भरतपुर में यातायात चौराहे पर सभा को संबोधित किया। बता दें कि, भरतपुर में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम था। इस दौरान सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के लोग और सुभाष गर्ग कह रहे हैं कि हमने खूब चोरी की, बताओ क्या उखाड़ोगे। अशोक गहलोत कहते हैं हमने तो जमकर लूटमार मचाई है। मुझे लगता है कांग्रेस पार्टी को राजस्थान से परमानेंट उखाड़कर फेंक देना है।

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को उनके ननिहाल और मायके भेज देंगे। सतीश पुनिया ने कहा कि राजस्थान में साढ़े चार वर्षों से अराजकता है, राजस्थान का किसान परेशान है, युवा परेशान है, महिलाएं और दलित-वंचित परेशान हैं। साढ़े चार वर्षों में कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी, ठगी और वादाखिलाफी की है।

सपा की 2 दिवसीय बैठक में शामिल होने बंगाल पहुंचे अखिलेश यादव, सीएम ममता से करेंगे मुलाकात

कंगाल पाकिस्तान को बचाने फिर आगे आया चीन, देगा 2 अरब डॉलर का कर्ज

केजरीवाल से मतभेद, लेकिन काम पसंद ! LG ने की AAP सरकार के कार्यों की तारीफ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -