महानगर पालिका के लिए भाजपा - शिवसेना चल रही अपने अपने दांव
महानगर पालिका के लिए भाजपा - शिवसेना चल रही अपने अपने दांव
Share:

मुंबई। मुंबई में इनदिनों महानगर पालिका के चुनाव का दौर है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी,शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव को लेकर काफी जोर आजमाईश की जा रही है। शिवसेना और भाजपा अपने अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी भले ही केंद्र और राज्य में सत्ता के गठबंधन में हैं लेकिन बृहन्मुंबई महानगर पालिका का चुनाव दोनों ही अलग अलग स्तर पर लड़ रहे हैं।

हालांकि इस चुनाव में जीत को लेकर गठंधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन पर तभी निर्णय लिया जाएगा। जब वह गठबंधन तभी करेगा जब उनके सामने सम्मानजनक समझौता होगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा कि पार्टी द्वारा जिला इकाई के अध्यक्ष को निकाय चुनाव हेतु संभावित उम्मीदवारों की सूची जमा करने के लिए कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उम्मीदवार द्वारा इंटरनल सर्वे में सर्वाधिक रेटिंग हासिल करने वालों को टिकट दिए जाने की बात कही गई। इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी को आगे आना होगा। दूसरी ओर करीब 80 से भी अधिक सीटों पर जीत अर्जित होगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार अच्छा अवसर है। कुछ नेताओं ने कहा कि भाजपा को आगे आकर कथित भ्रष्टाचार को आगे लाना होगा। शिवसेना को सीट से हटाना होगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के 33 सदस्य, सेना के 75 , कांग्रेस और एनसीपी के 52 और मनसे के 28 सदस्य शामिल हैं।

राम मंदिर स्टेशन को लेकर BJP और शिवसेना में टकराव

मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे शिवसेना के नेता

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -