पैसे लेकर सेक्स करने के लिए कमरे में भेज देता था ढोंगी तांत्रिक बाबा
पैसे लेकर सेक्स करने के लिए कमरे में भेज देता था ढोंगी तांत्रिक बाबा
Share:

इंदौर/उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन को तंत्र मंत्र की स्थली माना जाता है। यहां का शमशान धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जागृत शमशान है और यहां कई सिद्ध साधक अपनी साधनाऐं करने आते हैं मगर इस तंत्र स्थली पर कथित ढोंगी तांत्रिक अपने मायाजाल को बुनकर लोगों को ठगते हैं तो कुछ लोग यहां पर सैक्स रैकेट तक संचालित करते हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन के राघवी थानान्तर्गत सामने आया है। दरअसल यह कथित तांत्रिक तंत्र मंत्र की आड़ में सैक्स रैकेट संचालित करता था।

जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने दबिश देकर यहां से एक महिला,काॅल गर्ल और दो पुरूषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। यह कथित बाबा एक लड़की के साथ बैठा था। जब पुलिस ने दबिश दी तो यहां से बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने यहां से जगोटी निवासी महिला, और दो पुरूषों को पकड़ा है। पुरूषों की पहचान लखविंदर सिंह सरदार और पप्पू शर्मा निवासी मोतीपुरा के तौर पर हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जो जानकारी आरोपियों को पकड़ने के बाद सामने आई है उसमें यह बताया गया है कि कथित बाबा यहां पर 4 वर्ष पूर्व आया था और उसने अपने आपको तांत्रिक बताया था। वह लोगों की परेशानियां सुलझाने का दावा किया करता था। जब ग्रामीणों को उस पर विश्वास होने लगा तो उसे खेत में छप्पर बनाने के लिए स्थान दिया। धीरे धीरे यह छप्पर पक्के कमरे में बदल गई। कथित बाबा यह कमरा सैक्स रैकेट संचालित करने के लिए दिया करता था।

यहां पर आसपास के गांवों से महिलाओं को बुलाया जाता था। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों और कथित बाबा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। हालांकि कथित बाबा अभी फरार है। पुलिस ने यहां दबिश देने के लिए एक तरीका अपनाया। जिसके तहत पुलिस दल ने गिरानी की। जब वहां कुछ महिला और पुरूष आए और बाबा को पैसे देकर अंदर चले गए तो वहां पुलिस अधिकारी समेत पुलिस दल ने दबिश दी। इस दौरान बाबा फरार हो गया। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

2 वर्ष तक बंधक रही नाबालिग, एक हजार लोगों ने किया दुष्कर्म

सेंसेक्स में दिखी सामान्य तेजी

इस लड़की के साथ 1000 लोगों ने बनाए शारीरिक संबंध

सेंसेक्स 496 अंको की तेजी के साथ बन्द हुआ

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -