कुर्ते-पायजामे में हेडमास्टर को देखकर भड़कने वाले DM का नया वीडियो आया सामने, जानिए अब क्या कहा?
कुर्ते-पायजामे में हेडमास्टर को देखकर भड़कने वाले DM का नया वीडियो आया सामने, जानिए अब क्या कहा?
Share:

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के कलेक्टर एवं IAS संजय कुमार सिंह ने अपने विवादित वीडियो पर सफाई देने के लिए एक नया वीडियो जारी किया है। बता दें कि कपड़ों के कारण हेडमास्टर को कैमरे के सामने बुरी तरह डांटने वाले कलेक्टर की बीते कुछ दिनों से बहुत आलोचना हो रही है। असल में IAS संजय कुमार लखीसराय के कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर में निरीक्षण के लिए गए थे तथा हेडमास्टर निर्भय कुमार सिंह को कुर्ते-पायजामे में देखकर भड़क गए। कलेक्टर टीवी कैमरे के सामने ही हेडमास्टर को निलंबित करने तथा वेतन रोकने का आदेश देने लगे।

IAS संजय कुमार सिंह ने प्रिंसिपल के कुर्ते-पायजामे में होने के कारण बोला था कि वे नेता लग रहे हैं, अध्यापक बिल्कुल नहीं लग रहे हैं। इन कपड़ों में उन्हें विद्यालय नहीं आना चाहिए। कलेक्टर ने प्रिंसिपल को निलंबित करने की बात भी कह दी। अब कलेक्टर और IAS संजय कुमार सिंह ने ट्विटर अकाउंट @collectorlak (Dist Admn Lakhisarai) से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में संजय कुमार सिंह यह कबूलते हैं वे प्रिंसिपल पर भड़क गए थे, किन्तु फिर बोलते हैं कि असल में उन्हें कुर्ते-पायजामे से समस्या नहीं थी।

हेडमास्टर से IAS संजय कुमार सिंह के व्यवहार की कई वरिष्ठ अधिकारीयों ने भी आलोचना की थी। ट्विटर पर कई IAS-IPS अधिकारीयों ने लिखा था कि उनका बर्ताव एक अधिकारी जैसा नहीं था। कई अफसरों ने संजय कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आप वीडियो में देंखे उन्होंने क्या बोला...

दुर्लभ घटना! आसमान से हुई मछलियों की बारिश, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO

हेलीकाप्टर से हो रही कांवड़ यात्रा की निगरानी, पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट

अब मोहम्मद जुबैर को हाथरस कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -