'अंगूरी भाभी' संग आसिफ शेख को रोमांस करते देख पत्नी को होती है परेशानी! जानिए सच
'अंगूरी भाभी' संग आसिफ शेख को रोमांस करते देख पत्नी को होती है परेशानी! जानिए सच
Share:

टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी शो 'भाबीजी घर हैं' वर्षों से लोगों को हंसा रहा है। कई स्टार आए और गए मगर दर्शकों के बीच अभी भी शो का चार्म बना हुआ है। जाने माने अभिनेता आसिफ शेख कॉमेडी शो में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाते हैं। वे अक्सर अपने पड़ोस में रह रही अंगूरी भाभी संग फ्लर्ट करते, उन्हें पटाने का प्रयास करते नजर आते हैं।

अंगूरी भाभी एवं विभूति नारायण की चटपटी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आती है। जिस प्रकार शो में वे अंगूरी भाभी से मिलने, उनके साथ समय गुजारने का प्रयास करते हैं तथा तिवारी जी को मजा चखाते हैं, दर्शकों को ये सीक्वेंस शो का बेस्ट पार्ट लगता है। लेकिन आसिफ की पत्नी को ये सब कटाई अच्छा नहीं लगता। दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में आसिफ शेख ने हंसते हुए बताया कि भाभी जी पर लाइन मारने से उनकी रियल वाइफ को कोई परेशानी नहीं है। उनकी पत्नी बहुत समझदार हैं। वे अच्छे से जानती हैं कि वो केवल एक भूमिका है जिसके लिए उन्हें अंगूरी भाभी को पटाना पड़ता है। उनके बच्चों ने भी कभी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। उनके बच्चे भी बड़े हैं तथा समझदार हैं। बच्चों ने आसिफ से कभी नहीं पूछा कि पापा आप क्यों अंगूरी भाभी पर लाइन मारते हो? 

वही यदि आप 'भाबीजी घर हैं' सीरियल को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि वर्षों से विभूति नारायण का दिल अंगूरी भाभी पर ही अटका हुआ है। ऐसा क्यों है इसका भी अभिनेता ने जबरदस्त जवाब दिया है। आसिफ शेख के अनुसार, विभूति नारायण शरीफ है, इसलिए उसका दिल सिर्फ और सिर्फ अंगूरी भाभी के लिए धड़कता है। विभूति नारायण दिल का अच्छा है, वो भाभीजी को समर्पित है। ऐसा नहीं है वो पत्नी का ध्यान नहीं रखता, लेकिन उसे अंगूरी भाभी से ही प्यार है।

बिग बॉस के घर में होगी इस मशहूर कपल की शादी!

शीशे के सामने इस एक्ट्रेस ने खोले शर्ट के बटन, तस्वीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

पति को गुस्सा आए तो पत्नी को क्या करना चाहिए? अमिताभ ने दिया जबरदस्त जवाब 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -