अनुराग जैन को मिल सकती है मुख्य सचिव की कमान, इक़बाल सिंह बैंस इसी माह होंगे सेवानिवृत
अनुराग जैन को मिल सकती है मुख्य सचिव की कमान, इक़बाल सिंह बैंस इसी माह होंगे सेवानिवृत
Share:

भोपाल/ब्यूरो। अनुराग जैन होंगे अगले नए मुख्य सचिव। अगले सप्ताह मिल सकते हैं ओएसडी मध्य प्रदेश बनाए जाने के आदेश। इस माह के अंत में सेवानिवृत हो रहें हैं इक़बाल सिंह बैंस। मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के लिए 1989 बैच के आइएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 

बताया जा रहा है की जैन की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दो बैठकें भी हो चुकी हैं और केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में उनके विकल्प के रूप में एक अधिकारी की नियुक्ति की जा रही है। जिससे जैन के मध्य प्रदेश लौटने की संभावनाएं बन रही हैं।

जैन मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में दो बार काम कर चुके हैं और वित्त प्रबंधन के अच्छे जानकार हैं। उन्होंने मुश्किल के वक्त में प्रदेश का खजाना संभाला है। उनसे वरिष्ठ 1988 बैच की आइएएस वीणा राणा हैं, जो वर्तमान में मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं। इसलिए जैन की पदस्थापना करते हुए सरकार को वरिष्ठ स्तर पर बड़ा फेरबदल भी नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

'ये गुजरात मैंने बनाया है..', पीएम मोदी ने दिया नया नारा, किया रिकॉर्ड जीत का दावा

निश्ना महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप में हासिल किया ये स्थान

कम उम्र में हर किसी के दिल का चैन चुराती नजर आई अनुष्का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -