निश्ना महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप में हासिल किया ये स्थान
निश्ना महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप में हासिल किया ये स्थान
Share:

भारतीय गोल्फर निश्ना पटेल रविवार को यहां महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप के अंतिम दौर में ‘ट्रिपल बोगी' कर बैठी जिससे वह 4 ओवर 76 का ही कार्ड खेल सकी। मुंबई की 16 वर्ष की निश्ना इस कार्ड से संयुक्त 46वें स्थान पर बनी रही।  अंतिम होल में ट्रिपल बोगी से उनका स्कोर 8 ओवर 296 रहा। वह इस प्रतियोगिता में कट हासिल करने वाली एकमात्र इंडियन थीं। पांच अन्य भारतीय गोल्फर अवनी प्रशांत, कृति चौहान, सिफत सागू, मन्नत बरार और कीरत कांग कट से चूक हो गई है।

इसके पहले खबरें थी कि निश्ना पटेल ने शुक्रवार को यहां एक अंडर 71 का कार्ड खेला इससे वह महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक गोल्फ में कट प्राप्त करने वाली एकमात्र भारतीय गोल्फर ही थी। निश्ना का 36 होल में कुल स्कोर एक अंडर का हो गया है जिससे वह संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर चलती हुई दिखाई दे रही है। गत चैम्पियन मिजुकी हाशिमोटो (66) ने नौ अंडर के कुल स्कोर से बढ़त बना चुकी है। 

इंडियन गोल्फरों में अवनी प्रशांत (74, 76) कट से चूक गयीं जिनकी बीती रात तबीयत ठीक नहीं थीं। दो अन्य इंडियन भी पूरी तरह से फिट नहीं थीं। कीरत कांग की कलाई में चोट लग गयी है जबकि मन्नत बरार को बीती रात से तेज बुखार है।

 इंडिया ने दी जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

'ये इस गोला का नहीं है रे बाबा', सूर्यकुमार का तूफानी खेल देख बोले लोग

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ क्रिकेटर, सामने आई मामले की पूरी कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -