अखिलेश और राजभर में अब आर-पार की लड़ाई, टूटने की कगार पर गठबंधन
अखिलेश और राजभर में अब आर-पार की लड़ाई, टूटने की कगार पर गठबंधन
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के बीच बढ़ती नाराजगी दोनों पार्टियों के गठबंधन के टूटने की तरफ संकेत कर रही है। इसी बीच राजभर ने सोमवार को कहा है कि वह अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं।

राजभर ने बताया कि उन्होंने रविवार को सपा नेता और अखिलेश के करीबी उदयवीर सिंह से फोन पर बात की और उन्हें उनसे मुलाकात व बातचीत की अपनी मंशा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अखिलेश से मिलकर कर उनसे पूछेंगे कि विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित क्यों नहीं किया गया। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को मतदान होने वाला है। 

मतदान में सुभासपा की भूमिका को लेकर असमंजस बना हुआ है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजभर की नजदीकी के कयास लगने शुरू हो गए हैं और यह भी अटकलें लग रहीं हैं कि राजभर सपा से दूर हो सकते हैं। सोमवार को राजभर ने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई की भाजपा सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

'40 करोड़ लो और भाजपा में शामिल हो जाओ..', क्या गोवा में इस तरह MLA खरीद रही BJP ?

'महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के पुराने पापों का घड़ा फूटा': केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

'नकली मजदूर, फर्जी तालाब ..' राजस्थान में 'मनरेगा' के नाम पर यूँ हुआ 300 करोड़ का घोटाला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -