सावन के पूरे महीने इन 3 राशियों पर रहेगी भोले बाबा की कृपा
सावन के पूरे महीने इन 3 राशियों पर रहेगी भोले बाबा की कृपा
Share:

सावन का महीना भोले बाबा को समर्पित होता है। इस महीने में भोले बाबा का पूजन किया जाए तो उनकी विशेष कृपा बरसती है और वह भक्त की हर मनोकामना को पूरा करते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं सावन के महीने में ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन पर भोले बाबा मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं।

मेष - मेष राशि पहली राशि है जिस पर भोले बाबा पूरे महीने मेहरबान रहते वाले हैं। इस राशि के लोग भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होते है। भोले बाबा की शुभ दृष्टि हमेशा इस राशि पर रहती है। आपको बता दें कि मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। केवल यही नहीं बल्कि इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। 

मकर- इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। कहा जाता है मकर राशि के लोगों पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर संकट आता है तो उस समय भगवान शिव उन्हें कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। क्योंकि इस महीने में शिव भगवान इस राशिवालों पर बड़े मेहराब होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी होती है।

कुंभ - कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इस पर शनिदेव के साथ भोले बाबा भी मेहरबान रहते हैं। कहा जाता है सावन के महीने में कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए क्योंकि इससे उनके सारे काम बन जाते हैं। जी दरअसल कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ॐ नम: शिवाय का जाप शुभ फल देने वाला माना जाता है।

क्रिसमस के मौके पर आमिर खान से टकराएंगे मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मचेगा जबरदस्त धमाल

MP में अवैध शराब बेचने पर होगी फांसी, नए कानून में हैं नए प्रावधान

'मना किया तो छाती पर मारा हाथ।।', छेड़छाड़ करने वाले मनचले को भावना ने ऐसे सिखाया सबक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -