'लाल लहंगे में लड़कियों को दफन होते देखा', खान सर की बातें सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'लाल लहंगे में लड़कियों को दफन होते देखा', खान सर की बातें सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन
Share:

टीवी के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड में पटना के पॉपुलर खान सर को हॉट सीट पर बैठने का अवसर प्राप्त हुआ। कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर खान सर ने अमिताभ बच्चन के सामने अपनी एक छात्रा की भावुक कर देने वाली कहानी सुनाई।

खान सर बोलते हैं- एक लड़की आई थी। बैच में छुट्टी होता है तो हम लड़की को पहले निकाल देते हैं। एक लड़की का बाल ही नहीं था। बाल रेजर से साफ कर दिया गया था। हम पूछे कि तुम अपना पूरा बाल क्यों छिलवा ली। लड़की ने कहा कि सर घरवाले पढ़ाई छुड़वा कर शादी करा रहे थे। बहुत समझाया नहीं माने, तो हमने अपने से छील दिए बाल। 

आगे उन्होंने कहा- ये परिवार वालों को कब समझ आएगा। कौन बोलता है कि कफन हमेशा सफेद रंग का होता है। मैंने बहुत सी लड़कियों को लाल लहंगे में दफन होते देखा है। सर मां-बाप को समझना चाहिए कि बच्चियों को आगे बढ़ाएं, जो लोग लड़कियों की पढ़ाई का विरोध करते हैं। जब वो पत्नी को लेकर अस्पताल जाते हैं, तो उस समय उन्हें लेडीज डॉक्टर खोजने का अधिकार नहीं होता है। कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर खान सर की बातें सुनकर ना केवल वहां उपस्थित लोग भावुक हुए, बल्कि अमिताभ बच्चन की आंखें भी नम नजर आई।    

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची तेजस्वी प्रकाश, देखकर लोगों ने ब्रेकअप को लेकर पूछ डाला ये सवाल

सुम्बुल तौकीर खान का झलका दर्द, बोली- 'कई भद्दे कमेंट सुनने पड़े, जिसका मुझ पर मेंटली...'

जानिए क्यों पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बॉलीवुड स्टारडम को कहा 'ना'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -