म्यूनिख के लिए खेलने वाले सरप्रीत सिंह बने भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर
म्यूनिख के लिए खेलने वाले सरप्रीत सिंह बने भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर
Share:

जर्मन लीग बुंडिशलीगा में खेलने वाले मिडफील्डर सरप्रीत सिंह भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर बन गए। सरप्रीत ने वर्डर बे्रमेन के खिलाफ खेले गए मैच में बायर्न म्यूनिख के लिए पदार्पण किया। बायर्न म्यूनिख ने इस मैच में फिलिप कौटिन्हो की हैट्रिक की  सहायता से वर्डर बे्रमेन को 6-1 से करारी मात दी। सरप्रीत इस वर्ष की गर्मियों में म्यूनिख क्लब से जुड़े थे।

सरप्रीत 20 वर्षीय पिछले साल इंटरकोंटिनेंटल कप में न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ खेले थे। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया की ए-लीग के क्लब वेलिंगटन फिनिक्स की ओर से खेलते थे। सरप्रीत कौटिन्हो की जगह मैच के आखिरी समय में मैदान पर उतरे। आधिकारिक पदार्पण से पहले उन्हें आठ बार बायर्न म्यूनिख के बेंच पर बैठना पड़ा था। उन्होंने फिनिक्स के लिए अब तक 39 मैच खेले हैं।म्यूनिख हमेशा से सरप्रीत को टीम में शामिल करना चाहता था। 11 साल की उम्र से सरप्रीत उनकी नजर में थे। 

इस वर्ष वेलिंगटन की ओर से खेलते हुए उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें मौका मिल गया। सरप्रीत के वेलिंगटन के साथी खिलाड़ी डेविड विलियम्स और रॉय कृष्ण इस साल इंडियन सुपर लीग में एटीके के लिए खेल रहे हैं। सरप्रीत न्यूजीलैंड की ओर से बुंडिशलीगा में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले स्ट्राइकर विनटन रफर इस लीग में खेलने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी थे।

  IND v WI: हारकर भी खुश है कप्तान विराट, दूर होती दिख रही सबसे बड़ी परेशानी

Ind vs WI: 8 विकेट से गंवाया मैच, भारत को चेन्नई में मिली हार

बिग बाउट बॉक्सिंग लीग: निकहत और इस खिलाड़ी ने नार्थईस्ट राइनोज को दिलाई शानदार जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -