अयोध्या के लोगों को खरीदने के लिए थैली लेकर घूम रहे संजय सिंह - रामविलास वेदांती
अयोध्या के लोगों को खरीदने के लिए थैली लेकर घूम रहे संजय सिंह - रामविलास वेदांती
Share:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि राम मंदिर का मुद्दा बेहद अहम होगा। ऐसे में तमाम सियासी दलों के नेता अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। वहीं, एक समय पर राम मंदिर का विरोध करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) भी अयोध्या और राममंदिर को अपनी प्राथमिकता में रख रही है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य राम विलास वेदांती ने आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं।

दरअसल, राम विलास वेदांती ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि, 'संजय सिंह अयोध्या की गलियों में साधु-संतों के बीच उन्हें खरीदने के लिए थैली लेकर घूम रहे हैं।' वेदांती ने कहा कि, हमारे देश का रामभक्त बिका हुआ नहीं है। अयोध्या के संत बिके हुए नहीं है। वो यहां लोगों को खोज रहे हैं, जो उनके साथ सके। मगर कोई भी उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। वेदांती ने आगे कहा कि, 'संजय सिंह बार-बार साजिश के तहत अयोध्या के लोगों को उकसाना चाहते हैं। किन्तु अयोध्या के लोग इनके बहकावे में नहीं आएंगे।'

वेदांती ने कहा कि अयोध्या के लोग हिंदुत्व के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा विश्व की कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो राम जन्मभूमि और हिंदुत्व का नाम ले। वेदांती ने कहा कि, 'सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी अयोध्या नहीं आ सकते हैं। क्योंकि ये लोग आतंकियों का चंदा खाते हैं। ऐसे लोग रामलला का दर्शन करने नहीं आ सकते।'

जेपी नड्डा ने कहा- ''एनडीए सरकार आम आदमी की प्रगति के लिए...''

नाइजीरिया में 21 मंजिला इमारत गिरने से 20 लोगों की मौत

पूर्वी इंडोनेशिया में आया आया भूकंप, आंकी गई इतनी तीव्रता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -